महाराष्ट्र में एक साथ 80 पुलिसकर्मियों के तबादले से हड़कंप
- by Admin (News)
- Mar 25, 2021
महाराष्ट्र में एक हीं दिन में 80 पुलिसकर्मियों का तबादला करने को लेकर विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया है की तबादला का तरीका गलत है | मालूम हो कि इसमें 65 पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच से हैं |
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सभी क्राइम ब्रांच यूनिट के सीनियर अफसरों का तबादला कर दिया है जिसमे PI , PSI व API शामिल है | सूचना के आधार पर आज NIA ने पूछताछ के लिए API रियाजुद्दीन काजी को बुलाया | तबादला सूची में API रियाजुद्दीन काजी का नाम भी शामिल है | इसमें NIA ने सचिन वाजे के थाने स्थित घर में लगे CCTV फूटेज जो रियाजुद्दीन काजी ने हीं गलत तरीके से लिए थे और अब उनमे से कई CCTV फूटेज डिलीट हो चुके है |
महाराष्ट्र के तत्कालीन इंटेलीजेंस कमिश्नर रश्मि शुक्ला पिछले वर्ष 20 अगस्त को एक गुप्त जानकारी DGP को भेजी थी जिसमे महादेव इंगले का मोबाइल नंबर 29 जुलाई 20 को उनकी गतिविधि देखने हेतु सर्विलांस पर रखा गया था | सूचना के आधार पर सर्विलांस पर रखे गए मोबाइल नंबर की संख्या 9822291816 , 7620385399 था | अब सर्विलांस का सीधा प्रसारण की महादेव इंगले अपनी राजनीति ताकत से महाराष्ट्र में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर DIG अधिकारी तक उनकी इच्छा के अनुसार पोस्टिंग कर देते थे जिसमे उन्हें मनचाहा स्थान मिल जाता था | उस वक्त 29 लोगो के बदली की बात हुई और करीब एक दर्जन के लगभग अफसरों का तबादला उनके अनुसार उनके मनचाहे जगह पर हुआ था |
वहीं पिछले वर्ष 11 अगस्त को मोबाइल संख्या 9867830003 को भी इंटेलिजेंस विभाग ने सर्विलांस पर रखा था और यह नंबर संतोष उर्फ़ सागर जगताप की थी | सूचना के आधार पर सर्विलांस पर रखा गया ऑफिसियल सीक्रेट दस्तावेज से जानकारी हाथ लगी की , संतोष जगताप ने DCP सचिन पाटिल का नाशिक में तबादला के लिए मंत्री आदित्य ठाकरे , अनिल देशमुख व उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की थी | वहीं NCP के नाशिक के विधायकों को लेकर "यशवंत राव चौहान ऑडीटोरियम" जो मुंबई में स्थित है शरद पवार से मुलाकात की थी |
संतोष जगताप की इंटरसेप्ट कॉल से स्पष्ट हुआ है की विपिन कुमार सिंह ADG के सम्पर्क में थे | इसलिए की शरद पवार से मिलने के बाद तबादला का कार्य पूरा हो गया और शरद पवार ने उर्द्धव ठाकरे के नंबर पर whatsapp मैसेज कर सचिन पाटिल का नाम भेजा और आखिरी आर्डर में नाम आयेगा ऐसा संतोष जगताप ने सचिन पाटिल को बताया था | रश्मि शुक्ला द्वारा भेजे गए रिपोर्ट में कुछ अधिकारीयों ने इन एजेंट्स को पैसे देने की भी बात कही है | उस वक्त ज्यादातर अफसरों की पोस्टिंग उनके मन मुताबिक मिल गई थी | इसलिए यह टॉप सीक्रेट रिपोर्ट उर्द्धव ठाकरे ने गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी भेजी थी परन्तु अफ़सोस की उसपर आजतक कोई करवाई में कदम आगे नहीं बढ़ाया गया | फिलहाल ये सारी बातें व महाराष्ट्र के राजनीति चौराहे पर आती जाती दिख रही है और इस चौराहे का हर रास्ता का आरंभ उधोगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास पाए गए विस्फोटक सामग्री से लदे स्कार्पियों से उत्पन्न होते हुए हर जगह दस्तक दे रही है और एक समूह में बंधे लोग बिखर रहे है |

रिपोर्टर
Admin (News)