Shivahar DM News : पत्नी ने अपने DM पति पर केस दर्ज किया , मामला कोर्ट तय करेगी |
- by Admin (News)
- Jun 21, 2021
मुजफ्फरपुर नगर थाने में बीते 18 जून को शिवहर के DM सज्जन राजशेखर के खिलाफ उनकी पत्नी जी० एस० एस० सितारा द्वारा दिए गए आवेदन पर नगर थानेदार ओमप्रकाश ने केस दर्ज किया है | साथ हीं उनकी पत्नी ने कोर्ट में मेंटेनेंस के लिए भी परिवाद दायर किया है |
सूचना के आधार पर 4 दिसम्बर 2017 में DM सज्जन राजशेखर एवं जी० एस० एस० सितारा का विवाह चेन्नई में हुआ था | उस वक्त सज्जन राजशेखर का गोपालगंज में पोस्टिंग थी | विवाह के कुछ हीं दिन बाद दोनों में मनमुटाव आरम्भ हुआ | DM ने गोपालगंज पुलिस को इस बात की लिखित जानकारी दी थी , परन्तु किसी कारण से पुनः वापस ले लिया और DM एस० राजशेखर का तबादला शिवहर हो गया | जी० एस० एस० सितारा के तरफ से जानकारी दी गई है कि - 2020 से दहेज़ को लेकर पत्नी से तनाव व मनमुटाव चलता रहा है | इस विवाद को 2021 में बिहार पुलिस को जानकारी दी गई थी | FIR करने से पूर्व उनकी पत्नी नगर थाने में आकर शिकायत कर चुकी है , परन्तु लिखित आवेदन नहीं दिया था | बात बच्चों की भी है , जो DM एस० राजशेखर के पास है |
पत्नी ने ये भी आरोप लगाया है कि - उन्होंने ढाई वर्ष की बच्ची को भी अपने पास रख लिया | जबकि इतने छोटे बच्चे को माँ की आवश्यकता पड़ती है | पत्नी द्वारा बच्चों को मांगने पर मारपीट किया जाता है , साथ हीं धमकी दी जाती है और प्रताड़ना भी सहना पड़ता है | DM की पत्नी कई माह से अपनी माँ के पास मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित मजिस्टेट कॉलोनी में रहती है | वरीय अधिकारी ने उन्हें सिकंदरपुर स्थित क्वाटर में स्थान दिलाया है |
पत्नी से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में DM सज्जन राजशेखर पर केस दर्ज कर रविवार से जाँच आरम्भ कर दी गई है | आईओ सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेन्द्र कुमार , DM के पत्नी का ब्यान दर्ज करने सिकंदरपुर स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी गए थे , परन्तु वहां ताला लगा था | पता चला वे लोग बाहर है और आने पर सूचित करेंगे |
अभी दोनों बच्चे DM के पास है | कोर्ट को तय करना है कि बच्चे किसके पास रहेंगे | ढाई वर्ष की बेटी हीरा भी माँ से अलग है | SP राजेश कुमार ने भी यहीं कहा है कि - पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है | अब यह कोर्ट तय करेगी कि बच्चे किसके पास रहेंगे |
जी० एस० एस० सितारा की माँ ने बताया कि - बीते सप्ताह DM के बेटे का जन्मदिन था , तो वे मुजफ्फरपुर आये थे और बेटी भी साथ थी | जन्मदिन मानाने के बाद वह बच्ची को लेकर जाने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया और वो नहीं रुके | ये तो रही पत्नी पक्ष की बातें |
अब पति DM सज्जन राजशेखर की बातों पर भी गौर करना जरुरी है | उन्होंने कहा कि - मुझे गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है | पहले भी फंसाने की धमकी दी गई थी | इस विवाद के पीछे , उन्होंने अपनी सास का हाथ होना बताया है | इसलिए सभी लोग मिलकर विवाद कर रहे है | उन्होंने कहा कि - जब मै गोपालगंज पोस्टेड था , तो मेरे संग गलत व्यवहार को लेकर वहां केस दर्ज कराया गया था , परन्तु फिर वापस ले लिया | मेरे बच्चों के साथ मारपीट भी की जाती थी , इसलिए बच्चों को अपने पास रखा है | ऐसी घटना से मै आहत हूँ , मैंने हमेशा शांति कायम करने का प्रयास किया है |
दोनों पक्ष की विवाद की स्थिति को देखकर , ऐसा लगता है कि जब इनके परिवार में यह हाल है , तो फिर आम लोगों की उलझती हुई जिंदगी को कौन सुलझाएगा ? DM का एक रुतबा होता है | बहुत सारी जिम्मेदारी जिसमे दिमागी रूप से सही तरीके से काम करना अनिवार्य होता है | अगर ऐसे लोग पारिवारिक उलझन में फंसते हैं तो जिले व देश का विकास कैसे होगा ? दूसरी तरफ पति - पत्नी के मामले में किसी भी माँ को बीच में नहीं आना चाहिए | यहाँ बहुत सारे घरों में ऐसा देखा जाता है कि - बेटी का ससुराल या दमाद का पोस्ट रुतबा भरा है , तो लोग गलत तरीके से इस्तेमाल करना भी चाहते हैं | अगर पत्नी की बात की जाए तो उन्हें थोड़ी समझदारी से काम लेनी चाहिए , क्यूंकि आम आदमी और जिम्मेदार आदमी दोनों में काफी फर्क होता है | इसलिए छोटी - छोटी बातें , तो घर के हीं टेबुल पर सुलझाई जा सकती थी |
परन्तु किसी एक के भी जोर से धागा खींचने पर , रिश्तें के कोमल डोर का टूटना स्वाभाविक है और अगर उसे एक किया जाये तो गांठ पड़ना निश्चित है | धागा किसने तोड़ा और ये डोर कैसे बंधेगा ? यह निर्णय अब कोर्ट पर है | लेकिन संबंधों को इस मोड़ पर छोड़ना उचित नहीं , जहाँ बच्चों ने जन्म ले लिया | दोनों मिलकर इन्हें संभालने का काम करे ज्यादा उचित होगा | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)