प्रतापगढ़ में पंचायत ने महिला के मुंह पर सिर्फ कालिख हीं नहीं पोती , बाल काटकर तालिबानी सबूत पेश किया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 31, 2024
उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है | यह घटना रविवार 28 जुलाई की है जब एक महिला का मुंह काला कर , बाल काटकर उसकी घोर बेइज्जती की गई | मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है |
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में विवाहित महिला किसी लड़के से मोबाइल पर बात कर रही थी | उस वक्त पति मौजूद थे , अपनी पत्नी से नाराज होकर विवाद शुरू कर दिया | देखते हीं देखते यह बात गाँव में फ़ैल गई जिसके बाद गाँव वालो ने इस बात का कड़ा विरोध करते हुए दोनों को पेड़ से बांधने का फरमान सुना दिया |
पंचायती के क्रम में जैसे हीं यह बात सामने आई , लड़का जिसका नाम लवकुश है वहां से भाग गया मगर महिला फंस गई | ग्रामीणों ने अपनी ताकत दिखलाकर पेड़ से उन्हें बांध दिया | उनके मुंह पर कालिख पोती फिर बाल कटवा दिए और गले में जूता - चप्पल का माला पहनाकर अपनी ताकत का तालिबानी सबूत पेश किया |
चूकि लड़का पहले हीं भाग चूका था , ग्रामीणों द्वारा भयावह फरमान सुनकर वह डर गया और सीधा थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी | पुलिस के आने पर पंचायत में हड़कंप मच गया | भारी संख्या में पहुंची पुलिस गैर क़ानूनी हड़कत में शामिल ग्रामीणों की हिरासत में ले लिया जिसमे 8 महिलायें भी शामिल है |
यह महिला छोटकी इब्राहिमपुर गाँव की रहनेवाली है | इनके तीन संतान है , बड़ा लड़का 12 साल का है , इससे 2 छोटी लड़की है | महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है | महिला पर आरोप है कि वह लवकुश नामक लड़के के साथ प्रेम संबंध में है | लड़का का उसके घर आना जाना है | पूर्व में ग्रामीणों ने इसपर अपना विरोध जाताया था और पंचायती भी कराई परन्तु लड़का का आनाजाना बंद नहीं हुआ |
एक बार फिर रविवार को ग्रामीणों की पंचायती हुई जिसमे ग्रामीणों ने इस प्रेम सम्बन्ध को अपने गाँव के मान सम्मान से जोड़ते हुए पेड़ से बांधकर कालिख पोत , बाल काटकर जूते पहनाने की बात कही | इस बात को सुनकर लवकुश तो भाग निकला परन्तु महिला फंस गई | ग्रामीणों ने महिला को बगीचे में बांधकर इस तरह के तालिबानी हड़कत कर घटना को अंजाम दिया |
पुलिस ने 20 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पति सहित 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है |
सुरक्षा की दृष्टि से इस गाँव में सीओ कुंडा अजीत सिंह ने पुलिस तैनात कर दिए हैं | 33 लोग फरार है जिसकी निगरानी की जा रही है |
महिला ने पुलिस को बाताया कि मै अपने पति के साथ गाँव में नहीं रहना चाहती हूँ | मै लवकुश के साथ रहूंगी तो ग्राम प्रतिनिधि और मेरे पति ने मेरे साथ इस तरह के गैर क़ानूनी हड़कत को अंजाम देने का मन बनाकर मुझे नीम के पेड़ से बाँध दिया |
पुलिस गाँव में मौजूद है और आरोपियों की तलाश जारी | 33 फरार लोगो के घर पर ताला लगा हुआ है | आरक्षी अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार ने बाताया है कि यह पूरा मामला महिला आयोग को बता दिया गया है | आयोग बहुत जल्द इस घटना की जानकारी लेने जायेगी और आरोपियों पर सख्त धाराओं की करवाई की जानी है |
महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम को भी गहरी चोट आई है क्यूंकि ग्रामीण पुलिस से भीड़ गई और कानून को हाथ में ले लिए जिसमे एस० ओ० नन्दलाल सिंह , आरक्षी कुलदीप और महिला आरक्षी प्रतिभा जी को गंभीर चोट आई है |
अब इस घटना पर हम क्या कहें ? सारी बाते देश के सामने है | इंसान को अपनी जिंदगी अपने अनुसार जीनी चाहिए , दबाव से किसी का प्यार और अपनापान नहीं पाया जा सकता और न हीं रिश्तो को मजबूत बनाया जा सकते हैं | इतना तो तय है कि पति से दूर महिला को छोड़ देना हीं सबसे बड़ी नाइंसाफी है या फिर यूँ कहे पत्नी से पति भी दूर होकर बहुत कुछ करते है जो पत्नी को पता नहीं | रिश्तो को मजबूत बनाना अपने हाथ में है , रिश्ते मजबूत बन जाए फिर दूरी बनाइये तो रिश्तो पर आंच नहीं आएगी नहीं तो जिंदगी में तबाही है | दूसरी बात महिलाओं को भी सोंचना होगा पति को होते दूसरे व्यक्ति से रिश्ते , रिश्तो को शर्मसार बनाता है ऐसे में पति - पत्नी खुलकर बात करे |
अब चलते चलते इतना कहना लाजमी होगा , किसी शायर ने लिखा है - इस पापी को आज सजा देंगे मिलकर हम सारे लेकिन जो पापी न हो वो पहला पत्थर मारे , खैर ............. ! ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)