युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ह्त्या की साजिश नाकाम , 25 रुसी सैनिक गिरफ्तार हुए | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 28, 2022
एक बार फिर युक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ह्त्या करने की साजिश नकाम हुई |
इस साजिश में 25 हत्यारे शामिल थे , वे सभी गिरफ्तार कर लिए गए है | ऐसा चौथी दफा हुआ जब राष्ट्रपति की हत्या की साजिश रची गई | 24 फ़रवरी को भी इन्होने कहा था कि - रुसी ग्रुप कीव में घुस चुके है , इन्हें मेरी और मेरे परिवार की तलाश है |
सोमवार को कीव पोस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि - स्लोवाकिया हंगरी सीमा के पास यूक्रेनी अधिकारी ने रूस के स्पेशल सर्विस के 25 सैन्य समूह , जो युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर हमला बोल उन्हें ठिकाने लगाने के नेतृत्व में शामिल थे ,पकड़े गए |
युद्ध के आरंभिक दिनों से हीं कई बार इनपर जानलेवा हमला किया गया और हर बार किस्मत ने इनका साथ दिया जिससे वे सुरक्षित बचते चले गए | एक बार फिर हमले में किस्मत ने उनका बचाव किया |
युक्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसी ने आरोप लगाया है कि - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पुरे देश को निगल नहीं सकते , इसलिए युक्रेन को टुकड़ो में बांटने का प्रयास कर रहे हैं |
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने विडियो सन्देश में कहा है कि - युक्रेन वार्ता में विलम्ब किये बिना शांति स्थापित करने की घोषणा कर सकता है | साथ हीं कहा कि - केवल रुसी नेता से आमने सामने बातकर युद्ध समाप्त हो सकता है |
इस युद्ध में कितनो की जान गई , वहीं लाखो लोगो को पड़ोसी मुल्क के शरण में जाने पर मजबूर होना पड़ा |
यह स्पष्ट देखा जा रहा है कि - रूस की मांग है कि युक्रेन पश्चिम के नाटो से गठबंधन में शामिल होने की तरफ कदम न बढ़ाए , इसलिए की मास्को इसे अपने लिए खतरा समझता है | यहीं विवाद इन दो देश के बीच छिड़े जंग का महाकारण बना |
अब तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोआन के कार्यालय से जानकारी मिली है कि - रविवार को यूसी राष्ट्रपति से बातचीत हुई और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि रूस और युक्रेन के अधिकारियों के बीच वार्ता होनी चाहिए | सोमवार को दोनों पक्ष के वार्ताकारो को इस्ताबुल पहुँचने की उम्मीद है और मंगलवार को दोनों विडियो कॉन्फ्रेंस में आमने सामने होंगे और युद्ध रोकने के मुद्दे पर बात करते हुए नजर आयेंगे |
अब देखना है कि आनेवाले कल में इन दोनों देश के बीच किये जाने वाले वार्ता के बाद शांति कायम होते हुए युद्ध थमता है या फिर इसकी अग्नि और भी सुलगेगी | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)