Breaking News
अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब वह कोर्ट के आदेश पर ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दी गई है | इनपर नशे की हालत में गाड़ी चलाने , एक व्यक्ति को गाड़ी से घायल करने और पुलिस से बदतमीजी भरे लहजे में बात कर गलत तरीके से पेश आने का आरोप है |
जानकारी के आधार पर - नशे में गाड़ी चलाती हुई काव्या थापर को जब पुलिस ने रोका तो वे पुलिस अधिकारियों से गाली देने व हाथापाई पर उतर आई |
काव्या थापर साउथ की फिल्मो में दिखाई देने वाली अभिनेत्री है | वैसे इनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ | 20 अगस्त 1995 में जन्मी काव्या की शिक्षा भी मुंबई में हीं हुई है |
मनोरंजन की दुनियां में काव्या थापर ने एक लघु फिल्म जिसका शीर्षक है तत्काल से कदम रखा था |थापर पंतजलि में कोहिनूर के विज्ञापन में दिखाई पड़ी है |
सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने और मशहूर होने में लगी ऐसी अभिनेत्री अपनी तस्वीर के बल पर हीं सुर्खियों में नजर आने की कामना करती है | आज मुठ्ठीभर भी ऐसी अभिनेत्री दिखाई नहीं पड़ती जो डेढ़ दशक पूर्व की अभिनेत्री की छवि के साथ खड़ी हो सकने के लायक हो | आज की अभिनेत्री हॉलीवुड के तर्ज पर अपना पोज भरती है और कपड़ो को खोलकर सुर्खियों में आना चाहती है |
आश्चर्य होता है आज की अभिनेत्री कपड़ा खोलने के बाद भी उम्मदा दर्शकों की चहेती नहीं बन पा रही है |जबकि पुरानी अभिनेत्री दर्शको को पुरे लिवास में लुभाकर मदहोश कर बैठती थी और लोग उन्हें अपने मन के मंदिर में जगह दिया करते थे | उन्हें देखकर लगता था कि यह अभिनेत्री है जिनके व्यक्तित्व में अभिनय भरा है | मगर आज अभिनय को ताख पर रखकर सबसे पहले ये कपड़े खोलना हीं पसंद करती है जिससे दर्शक इनकी तरफ आकर्षित हो सके |
इनके पीछे सड़कछाप दर्शक दौड़ पड़ते है | वहीं अच्छे दर्शक स्वयं को सोशल मीडिया पर प्रस्तुत कर मशहूर हो रहे है |
काव्या थापर इतनी कम उम्र में ऐसी तस्वीरों का एल्बम बना रखा है जिसे हम दिखा भी नहीं सकते | वहीं नशे की हालत में अपना व्यक्तित्व और भविष्य को , डगमगाती हुई कानून के शिकंजे में भी लाकर खड़ा कर दिया जो आज की तारीख में यह शिकंजा आम हो चूका है | अब कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसी अभिनेत्रियों को , यह स्वयं में गर्व महसूस करती है | ऐसा हीं अब लगता है | ........ ( मनोरंजन की दुनियां :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर