देश का पहला स्टील सड़क निर्माण सूरत में | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 31, 2022
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सूरत शहर में हजीरा उद्योगिक क्षेत्र में स्टील के वेस्ट मटेरियल से बनाई गई सड़क आज चर्चा का विषय बनता जा रहा है जो अनुकरणीय है |
भारत में स्टील वेस्ट से बनी यह पहली सड़क है जहाँ देश भर में अलग अलग प्लांट से निकलने वाला वेस्ट स्टील के छिलके व टुकड़े लगभग 190 लाख टन लैंडफील में जा रहा है | वैज्ञानिक और अनुसंधान परिसर व सेन्ट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट का सहयोग लेते हुए इस रोड को आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इण्डिया ने बनवाया है |
हर साल स्टील वेस्ट से बढ़ता पहाड़ की उंचाई पर्यावरण के लिए खतरे को निमंत्रण देने जैसा माना जा सकता है | कई साल पहले नीति आयोग के निर्देश पर इस्पात मंत्रालय ने कचड़े निर्माण के लिए इस्तेमाल करने का प्रोजेक्ट आगे बढ़ाते हुए AMNS को सौंपा था | आज यह पायलट प्रोजेक्ट 1 किलोमीटर लम्बा जिसमे 6 लेन निर्माण किया गया वह देश के लिए उदहारण बन गया |
वैज्ञानिकों ने AMNS स्टील प्लांट में स्टील वेस्ट प्रोसेस से इसे गिट्टी बनाकर बिछाया | वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि - साधारण सड़क से ज्यादा टिकाऊ और मजबूत स्टील वेस्ट से बना सड़क है | इसमे सड़क की उंचाई 30 फीसदी कम कर दी गई है और नया तरीका अपनाकर सड़क को मानसून के मौसम में होने वाले नुकसान से भी बचाने का कार्य किया |
प्रतिदिन इस सड़क से 1000 से अधिक ट्रक 18/20 टन भार लेकर गुजरता है और इसकी स्थिति जस का तस है |
स्टील गिट्टी वेस्ट को प्रोसेस कर सड़क निर्माण में लगाने से सड़क बिना मरमत के सालो साल टिकाऊ बनी रहेगी और हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा |
केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत अभियान का यह पहला मॉडल बनकर अपनी मजबूती का सबूत पेश कर रही है | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)