BSF के जवान ने सिर्फ 2 मिनट में जिप्सी को पार्ट पार्ट खोलकर फिर से एसेम्बल कर दिया | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Apr 10, 2022
बस 2 मिनट के अन्दर BSF के जवानो ने जीप के पार्ट अलग किये और पुनः एसेम्बल कर सड़क पर चलाते हुए कमाल कर दिया | हमें याद है - ये देश है वीर है जवानो का अलबेलो का मस्तानो का , इस देश का यारो क्या कहना !
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
सबसे पहले आप इस विडियो को देखिये - 2 मिनट से भी कम समय का यह कमाल | ये सीमा प्रहरी के 8 जवान , एक जिप्सी "चेतक" में बैठकर आते है और जीप को रोककर हर पार्ट को अलग करते है और पुनः फिर से एसेम्बल करते हुए जीप पर बैठकर चल पड़ते है |
इस दृश्य पर गृहमंत्री अमित शाह सहित वहां उपस्थित सभी लोग जमकर तालियाँ बजाते है | यह सोंचने वाली बात है - अगर किसी गाड़ी की हवा निकल जाए तो सोंचने में हीं 2 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है और यहाँ ये हैरत अंगेज कारनामे को , सीमा बल के जवानो ने आँखों के सामने कर के दिखला दिया |
सोशल मीडिया पर यह विडियो BSF जवानो के वाह वाही का केंद्र बन गया | यह दृश्य राजस्थान में BSF के एक कार्यक्रम का है , जहाँ गृहमंत्री अमित शाह मंच पर मौजूद थे |
इस गाड़ी का विस्तार हम आपको बता दे , तो 8 जवान चेतक में बैठकर मंच के पास आते है | बीच में रुकावट पर गाड़ी रुक जाती है , जवान नीचे उतरते है , घड़ी की सुई अपना समय दिखला रही है - सैनिक जिप्सी के बोनट , इंजन , गेट , टायर , चेसिस यानि पूरी बॉडी को अलग करके एक एक कर बाधा के उसपार रखते है और पुनः दूसरी तरफ जाकर उसे एसेम्बल कर 2 मिनट से कम समय में तैयार करते हुए बैठकर चल पड़ते है |
इस विडियो में BSF ने दिखला दिया है कि - हम किसी भी तरह की बाधा का फेस करने के लिए तैयार है | तालियों की गड़गराहट से सारा वातावरण गूंज पड़ता है | यह "चेतक डील" देश के लिए गर्व की शान है |
सीमा प्रहरी का राहत व बचाव दल कैसे पार करते है मुश्किल के उस घड़ी को , जहाँ देश के नागरिक चैन के नींद सोते है और उन्हें कुछ भी पता नहीं और वहीं हमारे भारत के अनमोल रत्न सेनागण अपनी मिट्टी की खुशबू में चार चाँद जड़ देते है |
हमें याद आ रहा है पंडित नरेन्द्र मिश्र की ये पंक्ति - "महाराणा प्रताप की खुद्दारी भारत माता की पूंजी है , ये वो धरती है जहाँ कभी "चेतक" की टापे गूंजी है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)