दिल्ली में रेप पीड़िता ने रेपिस्ट की माँ को गोली मारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 08, 2023
शनिवार की शाम एक नाबालिक लड़की ने आरोपी की माँ को गोली मारी | पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया है और हथियार भी बरामद किये | घायल महिला को प्राथमिकी उपचार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | अभी वह खतरे से बाहर है , इस मामले में आगे की करवाई जारी है |
यह घटना दिल्ली के उत्तरी घोड़ा सुभाष मोहल्ले का है | घायल महिला का नाम खुर्शीदा खान है | गल्ली नंबर 20 सुभाष मुहल्ले की रहने वाली है | इनकी उम्र 50 वर्ष है | इनका किराना का दूकान है जिससे वह अपनी आजीविका चलाती हैं | जिस वक्त उन्हें गोली लगी उस वक्त वे दूकान पर हीं बैठी थी |
इस घटना को अंजाम देने वाली लड़की की उम्र करीब 16 / 17 साल है | साल 2021 में खुर्शीदा के बेटे के खिलाफ इस लड़की ने IPC की धारा 328 , 376 और चार पौक्सो एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कराया था |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि - खुर्शीदा के नाबालिक बेटे जिसका नाम माजिद खान है के ऊपर लड़की ने केस दर्ज किया , अभी वह जेल में कैद है |
पीड़िता नेहा खान अपने साथ हुई इस घटना को भूल नहीं पाई और वो मन में आक्रोश को दबाती हुई अभी तक चल रही थी | रेपिस्ट की माँ को देखकर उसे अक्सर गुस्सा आता रहा और यह गुस्सा को वह काबू न कर सकी और कानून को हाथ में ले लिया |
खुर्शीदा के पति ने नेहा खान पर आरोप लगाया है कि - वह लगातार सभी को डराती / धमकाती साथ हीं ब्लैकमेल भी किया करती है | उसने नेहा खान पर 7 लाख रुपये और एक मकान मांगे जाने का आरोप लगाया है मगर सच क्या है ? इस मामले में तह तक जाना होगा और इसी काम में पुलिस जुटी है |
आये दिन लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को देखकर रौंगटे खड़े हो रहे हैं | पहले इस देश में सिर्फ पुरुष हीं अपराधी हुआ करते थे | अपराध के मामले में महिला की गिनती उंगली पर की जा सकती थी मगर इनदिनों भागमभाग की दौड़ में कम उम्र की बेटियां हथियार उठाने पर लाचार हो रही हैं जिसे रोकना बहुत जरुरी है | ........... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)