Ambulance Accident - कर्णाटक में टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस ने अपना नियंत्रण खोया , मरीज सहित 4 की मौत और चार जख्मी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 21, 2022
बुधवार को कर्नाटक के उड्डपी के बिन्दुर में टोल गेट पर 4 लोगो की उस वक्त मौत हो गई जब तेजी से आ रही एम्बुलेंस के ड्राईवर ने अपना नियंत्रण खो दिया | वहीं इस घटना में 4 लोग जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है |
यह कहा जा सकता है कि - यह हादसा एक छोटी सी भूल के कारण हुई | सिर्फ दिल नहीं दिमाग से स्थिति का सामना करना सुखद यात्रा का परिचायक है | मगर कुछ लोग ध्यान नहीं दे पाते और कुछ अच्छा करने के एवज में अन्य लोगो को दुर्घटना का शिकार हो जाना पड़ता है |
तेज रफ़्तार से आती हुई एम्बुलेंस के ड्राईवर ने शिरुल टोल प्लाजा पर अपना नियंत्रण खो दिया | एम्बुलेंस टोल द्वार पर काउंटर से टकरा गई और एक बड़ा हादसा का अंजाम सामने आया जो रौंगटे खड़े कर देने वाला है | इस हादसा की सारी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गया और इसका विडियो सोशल मीडिया पर आँखों के सामने तैर रहा है |
लोग इस विडियो को देखकर अलग - अलग अटकले लगा रहे हैं |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
देखा जाए तो बारिश के इस मौसम में गाड़ी की गति थोड़ी धीमी होनी चाहिए , भले हीं वह एम्बुलेंस क्यूँ न हो |
यह एम्बुलेंस एक मरीज को होन्नावार से उन्दपुरा ले जा रही थी | कभी - कभी अच्छे कार्य बिना सोंचे समझे किये जाए वह ठीक नहीं | यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ , अपनी आँखों के कैमरे से आप साफ़ देख सकते है कि तेज रफ़्तार से आती हुई एम्बुलेंस और कुछ फीट की दूरी पर टोल पर तैनात कर्मचारी द्वारा बैरिकेट्स हटाने की कोशिश ही हादसा का कारण बना |
इस विडियो में आप देख रहे है - सड़क भीगी हुई है और सामने ड्राईवर , कर्मचारी को देखकर अपना नियंत्रण खो दिया | तेज गति से आती हुई कोई भी गाड़ी अचानक धीमी नहीं की जा सकती | कर्मचारी कुचला न जाए इस सोंच से ड्राईवर ने ब्रेक मारा होगा | गाड़ी आगे बढ़ी मगर वहां भी एक कर्मचारी ब्रेकर हटाने में लगे थे | ड्राईवर अपना स्पीड खोती हुई आगे बढ़ी और एम्बुलेंस का चक्का घूमता हुआ इस कदर टोल पर बने काउंटर से टकराया कि एम्बुलेंस के पीछे का दरवाजा झटके से खुल गया जिससे गाड़ी के अन्दर बैठे लोग बाहर गिर पड़े | साथ ही मरीज भी काफी दूर जाकर गिरे जिससे की मौके पर ही सभी की मौत हो गई |
पुलिस ने बताया है कि - चालक सहित एम्बुलेंस में सावर 4 लोगो की शिरुर टोल प्लाजा के पास मौके पर ही मौत हो गई , वहीं 4 लोग जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाए गए हैं |
इसी हादसे के कर्म में टोल प्लाजा के पास एक गाय भी एम्बुलेंस के बेहद करीब से गुजरी है , परन्तु उस गाय की किस्मत अच्छी थी जिसे खरोंच तक नहीं आया | इसे कहते है जाको राखे साईंया मार सके न कोय |
सारी
घटनाओ से वाकिफ होते हुए सभी के लिए इतना सोंचना जरुरी है कि - सामने से
कोई तेज रफ़्तार से गाड़ी आ रही हो तो जहाँ है वहीं साइड होकर ठहर जाइए |
निगरानी हटी दुर्घटना घटी | ड्राईवर अगर टोल प्लाजा के कर्मचारी को
नजरअंदाज कर देते तो भी हादसा हो जाता | उचित है जल्दीबाजी में कुछ भी
हटाना संभव नहीं | एक इंसान की चूक से इतने सारे लोगो की मौत हो गई जो काफी
दुखद घटना है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की
कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)