कानपुर में बिजली के खम्भे से लटका मिला एक अज्ञात शव , सुसाईड की आशंका | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Oct 14, 2022
उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना नजर के सामने आई है जहाँ एक संदिग्ध मौत ने लोगो को सोंचने पर मजबूर कर दिया है |
कानपुर में बिजली के खम्भे पर एक अज्ञात शव जूते के फीते से बंधा लटका हुआ मिला जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित और हैरान है | मृत युवक कहाँ का रहने वाला है अभीतक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है |अंदाजा लगाया जा रहा है कि - हो सकता है यह शव नेपाल का हो , क्यूंकि मृत युवक के पॉकेट से 3 नेपाली नोट बरामद हुआ है |
पुलिस का मानना है कि - हो सकता है आरोपी ने जूते के फीते से बिजली के पोल पर खुद को फांसी लगा लिया हो | परन्तु सबसे बड़ी बात यह है कि - युवक की डेथबॉडी बिजली के खम्भे के पास बैठने की मुद्रा में है और उसके गले में जूते का फीता खम्भे से बंधा हुआ है |
कानपुर कैंट पुलिस जांच में जुटी है और लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं सबकुछ स्पष्ट हो पायेगा | घटना स्थल व शव की स्थिति को देखते हुए ख़ुदकुशी का हीं अनुमान लगाया जा रहा है , क्यूंकि शरीर पर किसी भी तरह के कोई चोट का निशान नहीं है | युवक जूता पहना था और उसका फीता उसके गले में बिजली के खम्भे से बंधा हुआ था |
कानपुर कैंट इंस्पेक्टर अर्चना सिंह मामले की जांच में लगी है और मृतक की पहचान की भी कोशिश की जा रही है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)