भारत का सबसे कीमती मॉल लखनऊ में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद , शिकायत पुलिस चौकी पहुंचा | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 16, 2022
नवाबो का शहर लखनऊ का "लुलु मॉल" जो भारत का सबसे बड़ा कीमती मॉल है ,इस मॉल में हंगामा क्यूँ है बरपा ? एक तरफ इस मॉल में नमाज पढ़े जा रहे है तो वहीं दूसरी तरफ सुन्दर काण्ड पढ़ने की बात भी सामने आ रही है | तो क्या अब हर जगह मंदिर और मस्जिद जैसा वातावरण हमें देखने व सुनने को मिलेगा ?
रामचंद्र कह गए सिया से - ऐसा कलयुग आएगा , हंस चुनेगा दाना तिनका , कौआ मोती खायेगा |
जी हाँ आप सोंच रहे होंगे कि - श्रीराम की बातो को हम आप तक क्यूँ परोस रहे है ? तो यह उत्तरप्रदेश वही धरती है जहाँ श्रीराम ने जन्म लिया है | आज की तारीख में हमें यही सुनने को मिल रहा है कि - आप नमाज पढ़ेंगे तो हम हनुमान चालीसा पढ़ेंगे | आप माइक की लाउडस्पीकर से नींद खराब करेंगे तो हम भी भजन लगाकर कहेंगे - सहज किनारा मिल जाएगा , परम सहारा मिल जाएगा और इस बार फिर इसी किनारे के लिए हिन्दू - मुस्लिम आमने सामने हुए |
मॉल में नमाज पढ़ते हुए देखकर लोगो ने आपत्ति जताई | अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ और नेताओं ने इस मॉल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है | वहीं महासभा के नेताओं ने कहा है कि - सुनवाई नहीं होती है तो हम भी मॉल में सुन्दर काण्ड पढ़ेंगे |
देखा जाए तो अब क्या वह वक्त आ गया है जब इस मॉल का वातावरण कितना शांतिपूर्ण व भक्त मंडली के आवाजो से गुंजयमान होने वाला है ?
मॉल के GM हायपर मार्केट नोमान खान ने अपनी बातो को सबके सामने रखते हुए कहा कि - यह बात निराधार है कि हमने ज्यादातर मुस्लिम कर्मचारियों को यहाँ रखा है | उन्होंने कहा कि - कर्मचारियों के लिए हमने अलग - अलग राज्यों केअखबार में विज्ञापन दिया था | पहले साक्षात्कार में लगभग 2000 लोग आये और दूसरे में 2200 | मॉल में जो भी आउटलेट्स दिए गए है उनमे ब्रांडेड कंपनी है , इसमे किसी खास विशेष वर्ग को मौका नहीं दिया गया है | हम प्राथमिकता हिन्दू या मुस्लिम को देते है ये सरासर गलत है |
वहीं मॉल के GM समीर वर्मा ने कहा कि - हम किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए यहाँ परमिशन नहीं देते है | लुलु मॉल सभी धर्मो का आदर करता है | अब इस मॉल के प्रबंधन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मॉल में नमाज पढ़ने वाले लोगो के खिलाफ केस दर्ज करवाया है |
इन सभी पर 153 A , 295 A , 341 सहित कई अन्य धारा दर्ज किया गया | साथ ही जानकारी के आधार पर बता दे कि लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर पूजा - पाठ या नमाज अदा करने पर 144 के तहत पाबंदी है |
अब इस बातो का हम थोड़ा विस्तार कर दे तो आपको पूरी कहानी समझ में आ जायेगी :-
नवाबो का शहर कहे जाने वाला लखनऊ जिसका नाम सुनते हीं दिल में हलचल सा मच जाता है | 11 जुलाई को इस मॉल का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है | यह मॉल भारत का सबसे बड़ा शौपिंग मॉल के नाम से चर्चा का विषय बना जिसका नाम लुलु मॉल है | लुलु का यह पांचवा मॉल लखनऊ में खुला है |
इसकी शुरुआत दुबई अबू धाबी से हुई है और यह देश का सबसे बड़ा मॉल है जिसका नाम लुलु है | लुलु नाम सुनने में लोगो को कुछ अजीब सा लगता है कि आखिरकार यह लुलु क्या है ?
तो सबसे पहले लुलु का मतलब जानना जरुरी है | इसका मतलब होता है मोती , यह नाम अरबी भाषा से लिया गया है |
लखनऊ में जब लुलु मॉल खुला तब से यह नाम सुर्खियों में शामिल है | 2000 करोड़ से बना यह मॉल लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में करीब 11 एकड़ भूमि में फैला है | यह अपने सौन्दर्य और स्ट्रक्चर को लेकर आरंभिक दौर से हीं चर्चाओं का विषय रहा | 11 जुलाई के बाद से हीं इस मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद छिड़ गया और वहीं लोग इस नाम को लेकर भी मतलब निकाल रहे और तर्क - वितर्क कर रहे हैं |
इस मॉल के मालिक एक भारतीय नागरिक है और इनका पूरा नाम "यूसिफ अली मुसलमीन वेटिल अब्बदुल कादर है" , परन्तु इन्हें लोग युसूफ अली के नाम से जानते है | 1973 में ये केरल छोड़कर दुबई के अबू धाबी चले गये और उन्होंने लुलु मॉल की शुरुआत की | ये लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर है | इनका दुनियाभर में इसी नाम का चेन है जिसमे लुलु मॉल भी शामिल है |
अब कुछ बातो पर हम प्रकाश डालेंगे :-
दुनियाभर में 235 रिटेल स्टोर के दावेदार व निर्माणकर्ता केरल में कन्वेंशन सेंटर होटल की शुरुआत कर भारत में पाँव फैलाया | इन्होने अपने चाचा का रिटेल बिजनेस भी संभाला | कुछ ही वर्ष पहले का पन्ना पलटे तो जानकारी के आधार पर 2013 में इन्होने त्रिस्सुर स्थित कैथोलिक सीरियन बैंक और धन लक्ष्मी बैंक के 4.99 फीसदी शेयरों को ख़रीदा | इसी वर्ष अलुवा स्थित फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी की ऊंचाई 4.47 पर खड़ा कर दिया | वर्ष 2014 में साउथ इंडियन बैंक जो त्रिस्सुर में है व अन्य बैंक का 2 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया | कोचीन हवाई अड्डा में इनका 9.37 फीसदी हिस्सेदारी है | 2016 में लंदन में स्कॉटलैंड यार्ड में बिल्डिंग खरीदी और UK स्थित ट्रेडिंग फॉर्म ईस्ट इण्डिया में 10 फीसदी हिस्सेदारी के हकदार बन गए | 2019 में केरल कथरी प्रेयर त्रिस्सुर वाई मॉल व भारत में अपना शॉपिंग मॉल शुरू किया | अक्टूबर 2021 में तीसरा शॉपिंग मॉल ग्लोबल मॉल रामजी नगर बेंगलुरु में शुरू किया | इसी समूह ने दिसंबर में अपना चौथा मॉल केरल के तिरुवनंतपुरम में खोला और 11 जुलाई 2022 को 5वां मॉल लखनऊ में खोला है|
अब इस बात से आप समझ सकते है कि इन्होने कितनी जल्दी उड़ान भरी | भारत से दुबई और दुबई से फिर भारत में पाँव फैलाकर गति देने की तरफ बढ़ रहे हैं | इनकी जन्मस्थली केरल है और ये त्रिस्सुर में जन्म लिए हैं |
अब देखना यह है कि - इस लुलु मॉल में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के सदस्यगण वहां सुन्दर काण्ड पढ़ने की शुरुआत करेंगे या फिर सार्वजनिक स्थल पर किसी की धर्म की बाते गुंजयमान नहीं कर अपने मन में रखेंगे | देखना होगा मॉल के इस खूबसूरती के पीछे और आगे आने वाले कल की तौल का | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)