Breaking News
राजस्थान कोटा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आगमन पर बड़ो का आशीर्वाद और छोटे के प्यार की सतरंगी बारिश इस कदर बरसी की उनके चाहने वाले गदगद हो गए |
समाजसेवा की भावना के इस तूफानी वेग को लिए चल पड़े हैं राहुल गाँधी जी जिनके खून में मौजूद है देश प्रेम की निर्मल / स्वच्छ / सुन्दर और बेमिशाल भावना | पिछले कई माह से वह उदेश्यपूर्ण मिशन को जनता तक पहुँचाने के लिए पद यात्रा पर चल पड़े हैं | उन्हें इस दरमियान कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा मगर ठोस निर्णय के कारण उनके पग ने थकावट महसूस नहीं की और सफ़र जारी रहा | अक्सर ऐसे राह कठिन हीं हुआ करती हैं | इन्ही कांटो को बीनते हुए राहुल गांधी ने अपनी मुस्कराहट के बीच अपना अनूठा उदेश्य का बीज बोते चले गए |
बीते गुरुवार को कोटा में उनकी यात्रा का आरम्भ प्रातः 6:30 बजे से जारी हुआ | अनंतपुरा से शुरुआत कर गोबड़ीया बावड़ी , आईएल चौराहा , एरोड्रम सर्कल , बड़ चौराहा , स्टेशन से रंगपुर होते हुए गूडली पर अपना ठहराव दिया | अपने मिशन को लाजवाब व जोशीला पहर बनाते हुए अपनी बातो को जनता तक पहुंचाने , उनके दुखो को बांटने का प्रयास करते हुए अपने वादे को और भी मजबूत करने और जनता तक हर सुविधा पहुँचाने का भी अपना फ़र्ज़ अदा करते हुए बच्चो के दिलो पर सीधा दस्तक देते हुए कामयाबी हासिल की |
राहुल गांधी एलन स्टूडेंट के बीच पहुंचे | मौजूद बच्चो के हाथ में अपने - अपने राज्य की तख्तियां थी | 5000 से ज्यादा की संख्या में तैदाद वे बच्चे अपनी जोशीली वाणी से तालियों की गड़गराहट से वातावरण को गुंजयमान बनाया | राहुल गांधी जी भी उन्हें अपना अंग मानते हुए गले लगाया | उनकी बोलती आँखे जीत का रंग बाट रही थी |
एलन के निर्देशक नवीन महेश्वरी भी वहां मौजूद थे | उन्होंने राहुल गांधी के सामने माइक बढ़ाया | माइक पकड़ते हुए राहुल गांधी ने अपने प्यारे भारत को उनका धरोहर बताते हुए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा - आप सभी इस देश के भविष्य हो , आपके हाथ में इस देश की बागडोर है |आई लव यू कहते हुए उन्होंने सभी को फ़्लाइंग किस किया | विद्यार्थीगण उनकी निर्मल भावना को देखते हुए पुलकित मन से तालियों की गड़गराहट से बरसात कर उनके कदम से कदम मिलकर चलने की स्वीकृति गिफ्ट कर दी |
इस बीच मंच पर कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद थे | एलन के सीनियर प्रेसिडेंट सी आर चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया | कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि - राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मोदी सरकार के खिलाफ है | आज देश में बढ़ती हुई महंगाई चरम पार को है , इसे सिमित करने हेतु राहुल गांधी ने कदम बढ़ाया है |
वहीं कोटा अखिल भारतीय बेरोजगार किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दूबे ने कहा कि - कल भी भारत को अंग्रेजो से मुक्त कराने हेतु एक गांधी ने आवाज लगाईं थी | आज भी महंगाई और जनता की बेवशी , लाचारी और किसानो के रोते हुए नयन जो राहत की बाट जोह रहे हैं , इसी नयन में सकूँ की बरसात के लिए एक गांधी ने आवाज लगाईं है | राहुल गांधी पुरे भारतवर्ष में भारत को जोड़ने , मजबूत करने के लिए एतिहासिक कदम बढ़ाया है | इस मिशन को पूर्ण करने का उन्होंने जो बीड़ा उठाया है उनके सोंच पर देश उनके साथ है | हम अपनी मंजिल तक पहुँचने में कुछ हीं कदम की दूरी पर खड़े है |
उन्होंने कहा कि - कोटा में राहुल गांधी की एक झलक पाने , उन्हें सुनने और उनकी वाणी को अपनी आवाज मानने वाले का जन शैलाब इस कद्र उमड़ पड़ा की अपोजिट पार्टियों के होश ही उड़ गए | इस मिशन में कई जगह पर अपोजिट पार्टी ने बिघ्न डालने का प्रयास किया मगर कांग्रेस के कदम रुके नहीं | कोटा के विकास को देखकर राहुल गांधी ने UDH मंत्री शांति धारीवाल की काफी सराहना की |
इस यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मजबूती देखी गई | हजारो की संख्या में दिल्ली जयपुर से पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे | वरिष्ठ नेता , मंत्री , आम नागरिकों का काफिला राहुल गाँधी की आवाज को बुलंद बनाते हुए बढ़ रही थी | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर