Breaking News
आज उत्तरप्रदेश में जश्न का माहौल है | वहीं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी सीट को खो दिया | केशव प्रसाद मौर्य को सरयू सीट से हाथ धोना पड़ गया और यह करारा हार उन्हें समाजवादी पार्टी की महिला उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने दी |
अब हार के बाद भी डिप्टी CM रहे केशव प्रसाद मौर्य को क्या कोई पदभार सौंपा जाएगा या नहीं , यह बीजेपी की सोंच पर निर्भर है | अगर बीजेपी चाहेगी तो एकबार फिर हार के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य अपना स्थान बना पायेंगे | मगर 37 साल में पहली बार बीजेपी की आँधियों में कई दल का विश्वास मत गिरता चला गया और यह मत उड़ता हुआ बीजेपी की पेटी में भर गया |
सपा की पल्लवी पटेल ने डिप्टी CM को करारा हार दिया - 1 लाख 6 हजार 278 वोट अपनी अंजुरी में थामते हुए ऊपर वाले का शुक्रियाअदा किया | वहीं केशव प्रसाद मौर्य के दामन से फिसल गया जनता का बहुमूल्य वोट और उनके हाथ में बचा 98 हजार 941 वोट |
एकबार फिर बीजेपी का झंडा उत्तरप्रदेश में लहराने वाला है , जहाँ जय श्रीराम के नारे गूंजते नजर आयेंगे |
नोएडा के लिए ऐसी भ्रान्ति है कि जो कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नोएडा दौरा पर जाते है उन्हें अगली बार मुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिलता | यह भ्रांति मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के ज़माने से बना हुआ है जिसके बाद से हीं कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं आते |
अखिलेश यादव भी जब मुख्यमंत्री बने तो नोएडा नहीं गए | हालाकि उसके बाद भी उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी | वहीं योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद कई बार नोएडा पहुँच चुके हैं जिसमे दूसरा बॉलीवुड उत्तरप्रदेश में बनाने का दौड़ भी शामिल है और यह इसबार संभव हो पायेगा | भ्रांति की इतिहास को तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ अपनी योगा पर विश्वास रखते हुए नोएडा को नहीं छोड़ा | यह कहना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि वे हार का परिणाम न देखते हुए सिर्फ कर्म पर भरोषा रखा और कई बार नोएडा की धरती का स्पर्श कर एकबार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने की तैयारी कर ली |यह अद्दभुत चमत्कार नोएडा की पुरानी भ्रांति को धो डाला है | कोई भी धरती पर ऐसी गति नहीं जिसे स्पर्श कर लोग ऊंचाई पर पहुँच न सके | नोएडा की धरती ने अपने ऊपर लगाए गए इस वहम को धो दिया और अपने बेटे योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद देकर उस कुर्सी पर विराजमान होने की गति सौंप दी |
19 मार्च को इनके कार्यकाल का 5 वां वर्ष पूरा हो जाएगा | 18 मार्च को होली है और इस मौके पर बीजेपी की झोली खुशियों से भर चुकी है | अब इन्हीं रंगों के साथ नूर बिखरेगा उत्तरप्रदेश में | बहुत कुछ नया होने वाला है | योगी आदित्यनाथ की सोंच एक बार फिर विकास का परचम लहराते हुए उत्तरप्रदेश को नई गति पर लाकर खड़ा करेगा | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर