Dharmesh Parmar Death News - "गली बॉय" का ट्रैक रैप गाने वाले सिंगर धर्मेश परमार का निधन | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 24, 2022
बॉलीवुड के उभरते हुए रैपर बॉय "धर्मेश परमार" का निधन दिल का दौरा पर जाने से हुआ | धर्मेश ने फिल्म "गली बॉय" का ट्रैक रैप किया था |
होली के उत्सव में वो इवेंट करने के लिए नासिक गए थे | 20 मार्च को उनके एक दोस्त का फोन आया जिसने सूचना दी कि - धर्मेश का निधन हो गया है | परन्तु घर वाले को यकीन नहीं हुआ | हलाकि धर्मेश को पहला हार्ट अटैक लद्दाख में आया था और दूसरा अपने घर पर | बावजूद उनके घर वाले को इस बात का भरोषा नहीं हुआ | मगर अपने मन की तस्सली देते हुए पता लगाया तो बाते सही थी |
धर्मेश की माँ इस बात को सुनकर बेहाल हो गई | उन्होंने मीडिया को बताया कि - उस दिन मेरे बेटे को फुटबॉल खेलते खेलते चक्कर आ गया और वह मैदान में गिर गया | गिरने के बाद उनके दोस्तों ने उनके सीने में दबाव भरा था | जब होश नहीं आया तो 3 दोस्त उठाकर अस्पताल ले जाने को हुए , मगर धर्मेश ने रास्ते में हीं दम तोड़ दिया |
धर्मेश के पिता नासिक पहुंचे और अपने बेटे को लेकर वापस मुंबई आये , जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया |
धर्मेश की उम्र 24 साल थी और ये मुंबई के दादर में रहते थे |
रणवीर सिंह की फिल्म "गली बॉय" में गाना गाने के बाद उनके अन्दर की मह्त्कंक्षा जागृत हो गया था और उन्हें भरोषा था कि - आगे भी फिल्मो में गाना गाने का मौका मिलेगा |
धर्मेश की ख्वाहिशें अधुरी रह गई और घर का चिराग बुझ गया | वहीं धर्मेश के साथी बेचैन है और उनका आंसू थम नहीं रहा |
धर्मेश की माँ ने कहा - हम उनका रैपर कहाँ से वापस दे जो अब इस दुनिया में नहीं |
"गली बॉय" का टाइटल सॉंग के साथ "इंडिया 91" के लिए भी रैप किया था | ये तो इनका आरंभिक दौर था , अभी तो बहुत दूर जाना था | मगर समय ने इनका साथ छोड़ दिया |
रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने उन्हें श्रधांजलि देते हुए अपने इन्स्टाग्राम पर रैपर की तस्वीर के साथ टूटे हुए दिल का इमोजी आइकॉन भी शेयर किया है | वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने उनसे की गई बात के स्क्रीन शॉट शेयर कर दुःख जताया |
मरने वाले को कभी कभी एहसास भी हो जाता है कि - वह शायद लौटने वाले नहीं और यह उनका आखिरी पड़ाव है | इसलिए होली के एक दिन पूर्व वो अपनी बहनों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाते हुए अपनी दो छोटी बहन के साथ सगे संबंधियों से भी अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया था , फिर नासिक गए |
होली के त्यौहार से पूर्व रक्षा बंधन मनाने का मन और उत्थल - पुत्थल कई सवाल छोड़ देता है | ये ऐसा रक्षा बंधन था जो वापस न लौटने की कल्पना को सच कर गया | धर्मेश वापस तो आये , परन्तु उनकी सांसे व धड़कता हुआ दिल वापस नहीं आया |सभी नासिक की धरती पर छोड़ आये , वक्त को शायद यहीं मंजूर था |
धर्मेश परमार मुंबई के "हिप हॉप" स्वदेशी ग्रुप के सदस्य थे | पुरानी गीतों को सुनाते हुए हीं 24 साल गुजारे | 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म "गली बॉय" इस फिल्म में एमसी तोड़फोड़ और स्वदेशी ग्रुप को काम करने का मौका मिला | रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम करके उन्होंने अपने सपने को एक उड़ान दिया , जो उड़ान अब एक इतिहास बन चूका है |
"गली बॉय" की निर्देशिका जोया अख्तर ने उन्हें श्रधांजलि अर्पित करते हुए लिखा - "आप बहुत जल्द चले गए" RIP#MCTODFOD" | .......... ( मनोरंजन की दुनियां :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)