Breaking News
नेपाल सरकार के गृहमंत्री ने भारतीय नागरिको के लिए भी नए नियम के आदेश पर हस्ताक्षर किये है | अब तक भारतीय नागरिक किसी भी पहचान पत्र के बिना सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक की यात्रा कर पुरे नेपाल का भ्रमण कर लिया करते थे |
परन्तु अब ऐसा नहीं होगा , क्यूंकि भारत - नेपाल की सीमा खुले होने का फायदा तीसरा देश उठाने की कोशिश न करे इसलिए पाबंदी जरुरी है | तीसरा देश भारत के रास्ते नेपाल के किसी भी स्थान पर या राजधानी काठमांडू जाकर किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है | इसलिए नेपाल सरकार ने भारत से आने वाले हर नागरिको के लिए यह नियम जारी कर दिया है कि - प्रवेश द्वार पर उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा |
कुछ ही दिन पूर्व एक नागरिक स्वयं को भारतीय होने का विश्वास दिलाकर नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश की | पहचान पत्र के रूप में उन्होंने भारत का आधार कार्ड दिखलाया | उस आधार कार्ड को खंगाला गया तो यह पता चला कि उस व्यक्ति ने पंजाब से फर्जी तौर पर यह आधार कार्ड हासिल किया है | सुरक्षा एजेंसियों ने अफगान नागरिक के पास से भारतीय आधार कार्ड को जब्त किया जिससे हड़कंप मचा |
अफगानी नागरिक भारत का आधार कार्ड दिखाकर आख़िरकार क्यूँ नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश की ? आखिरकार उसकी मंशा क्या थी ?
विश्व के किसी भी देश का नागरिक अपना पहचान पत्र दिखाकर नेपाल में घूमने जा सकता था , परन्तु गलत रूप से बॉर्डर पार करने की क्यूँ कोशिश की गई ?
शनिवार को इसी मुद्दे पर भारत और नेपाल प्रवेश द्वार के लिए दोनों देश के अधिकारीयों ने देश की सुरक्षा संबंधित मुद्दा पर संयुक्त बैठक करते हुए तत्काल यह रास्ता निकाला और तीसरा देश खुली सीमा का फायदा न उठा ले , पूर्व घटना पर जोर देते हुए चर्चा की गई और लागू कर दिए गए नए नियम जिसमे भारतीय नागरिको को अपना पहचान पत्र दिखाकर हीं नेपाल बॉर्डर के अन्दर जाने की स्वीकृति दी जायेगी और फर्जी आधार कार्ड पकड़े जाने पर उन्हें क्या सजा मिलेगी ? यह तो सभी को मालूम है |
नेपाल एक ऐसा देश है जो कभी किसी देश का गुलाम नहीं हुआ | नेपाल बहुत हीं छोटा और प्यारा सा देश है जो भारत के बगल में है |
भारत - नेपाल का मधुर सम्बन्ध सदियों से रहा है जहाँ संस्कृति / भाषा का भी गहरा जुड़ाव है , क्यूंकि नेपाल में ज्यादातर संख्या हिन्दुओं की है | वहीं यह कहते हुए भी सुखद अनुभूति हो रहा है कि भगवान श्री राम का ससुराल भी नेपाल में है और वहां की बेटी माता जानकी जो जगत जननी है भारत की बहु है | इसलिए दोनों देश के रिश्ते खूब आनंदमय होकर निभाये जाते रहे हैं और भविष्य में भी निभाये जाते रहेंगे | क्यूंकि भारत - नेपाल दो देश नहीं एक जिश्म दो जान की तरह है , क्यूंकि रिश्ते संबंधो पर जुड़े है | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर