"टाइगर" 3 स्क्रीनिंग के दौरान नाशिक के मालेगांव के थियेटर में पटाखे व आतिशबाजी से हड़कंप मची | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Nov 13, 2023
12 नवम्बर दीपावली के पवित्र अवसर पर सलमान खान की फिल्म "टाइगर" 3 रिलीज हुई हालाकि यह फिल्म 21 अप्रैल ईद के मौके पर ही रिलीज होना था परन्तु किसी कारणवस दीपावली के अवसर पर रिलीज किया गया |
यह फिल्म वर्ल्डवाइड में 8900 स्क्रीन पर रिलीज किया गया | यह फिल्म 3 भाषा में बनी है - हिंदी , तमिल और तेलगु | इसके मुख्य कलाकार है - सलमान खान , कैटरिना कैफ और ईमरान हाशमी |
महाराष्ट्र के नाशिक के मालेगांव में थियेटर के अन्दर कुछ उत्पादी किस्म के लोगो ने पटाखे जला दिए | अचानक हॉल में पटाखों की आवाज और आतिशबाजी से वहां हड़कंप मच गया | जिन्होंने पटाखे जलाए उन्हें तो अपनी सुरक्षा का ख्याल था परन्तु वह दर्शक जिन्हें इस आतिशबाजी की भनक तक नहीं उनके दिल पर उस वक्त कैसा अनुभव हुआ होगा ? महसूस किया जा सकता है !
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
हो सकता है सिनेमा देखनेवाले दर्शक के बीच दिल के मरीज भी मौजूद हो ! ऐसे में मनोरंजन कितना भारी पड़ेगा ! यह तो शुरूआती दौर है , अनुकरण करनेवाले की कमी नहीं तो आगे के लिए दर्शक सचेत हो जाए | भयावह अग्निकांड या भगदड़ होने के कारण वहां बड़ा हादसा भी सो सकता था | ऐसे माहौल में तो आदमी पर आदमी चढ़कर भी पार होते देखा गया है ऐसे में आतिशबाजी का माहौल जिसने भी उत्पन्न किया हो वह बड़ा हीं शर्मनाक है |
फिल्म देखना है देखिये , नहीं पसंद हो तो मत देखिये मगर सार्वजिक स्थल पर इस कदर उत्पात मचाना जुर्म और गुनाह है जिसकी सजा में आपकी पहचान नहीं हो तो आप बच जायेंगे मगर ऊपर वाले की दृष्टि में तो आपको इसका अंजाम हर हाल में भुगतना हीं पड़ेगा |
दीपावली के इस पवित्र उत्सव में कलयुग का यह नजारा बहुत दुखद था | सिनेमाघर के अन्दर उत्सव हीं मनाना था तो आप वहां गुलाब जल की बौछार कर देते वहां का माहौल और मन सुगन्धित हो जाता , लोग दुआएं देते |
चलते - चलते अपने देश और दुनियावालो से जो इस तरह उत्पात मचाते है , हम कहना चाहेंगे - कोई भी उत्सव या त्यौहार हो वहां पर सुखद अनुभूति और उत्साह का माहौल बनाइये | बचिए और बचाइये इस शर्मनाक हड़कत से स्वयं को , यह आज के लिए ठीक नहीं न आनेवाले कल के लिए है | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)