महाभारत में इंद्र की भूमिका निभाने वाले सतीश कौशल का कोरोना से निधन
- by Admin (News)
- Apr 11, 2021
बी० आर० चोपड़ा की "महाभारत" सीरियल में इंद्र की भूमिका अदा करने वाले सतीश कौशल का कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से 10 अप्रैल को निधन हो गया , वे 74 वर्ष के थे | उन्होंने करीबन 300 फिल्मों में काम किया व बड़े - बड़े सुपरस्टार के साथ पर्दे पर दस्तक दी |
वे हिंदी , पंजाबी , मराठी व टीवी सीरियल में सक्रीय रहे हैं | उन्होंने लुधियाना में एक्टिंग इंस्टिट्यूट भी खोला था मगर वह विस्तृत रूप नहीं ले सका और उसकी गति वहीं थम गई |
उनके निधन से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है | साथ हीं अभिनेता महाभारत में सहपाठी रहे गजेन्द्र चौहान ने भी कभी न पूर्ति होने वाला क्षति बताया है |
सतीश कौशल का जन्म कश्मीर की खुशनुमा वादियों की धरती पर हुआ , तभी वे अपने ह्रदय सौन्दर्य को पर्दे पर दिखलाकर साक्षात सौन्दर्य का दर्शन करा देते थे | इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र न करते हुए इतना कहा जा सकता है कि इनकी पत्नी इन्हें तलाक देकर बच्चों के साथ अमेरिका सिफ्ट हो गई थी | महाभारत जैसे ग्रन्थ में इन्द्रदेव की भूमिका अदा करना उनका सौभाग्य कहा जा सकता है |
पंजाबी फिल्म अवार्ड्स में इन्हें लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था लेकिन सूचना के आधार पर बड़े हीं दुःख की बात है कि फ़िल्मी पर्दे पर इस कदर भूमिका निभाने वाले सतीश लुधियाना के विवेकान्द वृद्ध आश्रम में जिंदगी गुजार रहे थे |
सतीश कौशल की जुदाई / विदाई आज उनके चाहने वाले के दिलों को छलनी कर गया | आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा | सतीश कौशल के निधन से दुखी हुए महाभारत परिवारगण जिन्होंने इस सीरियल में महान पुरुष , देव व देवी , देवताओं का किरदार निभाया है |
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे , जाने वाले लौट के कभी नहीं आते | मगर ! उनकी छवि सदैव याद रहती है | ... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)