26 साल की जेसिका ने 58 साल के डोरमोट मरे से विवाह करना तय किया , ऐसा क्यूँ ? Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 27, 2022
"ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन , जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन" यह लाइन फिल्म "प्रेम गीत" के एक गाने का है |
आज कई जगह देखा जा रहा है - लड़कियां या लड़के अपने से ज्यादा उम्र के लोगो के साथ जीवन जीना पसंद करने लगे हैं | ऐसा पहले होता था , मगर सिर्फ लड़कियों के साथ जहाँ उनके मन मर्जी के खिलाफ एक वृद्ध से उनकी ब्याह रचा दी जाती थी , मगर अब ऐसा नहीं है | अब तो लोग स्वयं अपनी पसंद से बड़े उम्र से अपनी जोड़ी बनाना पसंद करना शुरू कर दिया है |
पिछले दो दशक के बीच इस उम्र की आंधियों में कितने प्यार करने वाले सपने बून गए जहाँ लोग उम्र को दरकिनार कर अपने से कहीं ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति को शादी के लिए पसंद करना शुरू कर दिया |
हम आपको मीडिया में छपी एक इसी तरह के विवाह से वाकिफ करने जा रहे हैं | एक महिला जिनका नाम जेसिका हॉकिंग है , यह ब्रिटेन की लिंकनशायर की रहने वाली है | पिछले 10 महीने से एक उम्र दराज व्यक्ति जिनका नाम डेरमोट मरे है , इनके साथ रिलेशनशिप में वक्त गुजार रही हैं और विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधकर इस रिश्ते को एक खुबसूरत नाम देने वाली है |
10 माह पूर्व एक दोस्त के जरिये इनदोनो की मुलाक़ात हुई थी | बातो का सिलसिला बढ़ता गया और ये दोनों डेटिंग पर भी जाने लगे और एक दूसरे की विचारधारा से बहुत करीब आ गए |
आज की तारीख में मन का रिश्ता सर्वोपरि है , इसे सदैव ऊँचे स्थान पर रखना चाहिए | क्यूंकि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत | जेसिका ने मीडिया से कहा था कि - मुझे पुरुषों पर बहुत भरोषा नहीं रहा , इसलिए मेरे लिए यह बहुत कठिन था | लेकिन डोरमोट मेरे जिंदगी का एक ऐसे साथी बनने वाले है जिसपर हम दोनों का भरोषा कायम रहेगा | हम दोनों अपनी सारी बातो को एक दूसरे से शेयर करते है | यह अलग बात है कि - हम दोनों के उम्र में काफी अंतर है , इसलिए इस रिश्ते के नाम को हमने काफी समय तक छुपाये रखा था | लोग तो हमारी उम्र को देखकर सोंच रहे थे कि - हम दोनों के बीच पिता पुत्री का रिश्ता है | मगर हमने इस रिश्ते को सार्वजनिक करना ठीक समझा |
आश्चर्य इस बात का है - जेसिका की माँ ने भी डोरमोट के साथ अपनी बेटी के रिश्ते का समर्थन किया है |
जेसिका की उम्र 26 साल है , जबकि डोरमोट मरे की उम्र 58 साल यानि रिटायर होने के कगार पर खड़ी है | मगर जेसिका कहती है वो फिजिकली फीट है इसलिए मै खुश रहूंगी , वह मेरी परवाह करते है |
इनदोनो का रिश्ता पहला नहीं जहाँ उम्र सर चढ़कर बोल रहा हो | अभी हाल हीं में पाकिस्तान के एक सांसद डॉ० अमीर लियाकत हुसैन जिनकी उम्र 49 साल है , इन्होने 18 साल की सईदा दानिया शाह से निकाह किया है | पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने इस विवाह पर मिम्स भी शेयर किया | वहीं यूजर्स सोनी ने लिखा - हर वैध चीज हमेशा सही नहीं होती | एक 50 साल के आदमी का 18 साल की लड़की से शादी करना सही कैसे हो सकता है ? अगर दुल्हे की उम्र से तुलना करे तो लड़की अभी बच्ची नहीं है ? हाँ जब वह पैदा हुई थी तब दूल्हा 32 साल का था | इससे गलत शक्ति संतुलन बनता है |
जितनी मुंह उतनी बातें , अगर कोई जोर जबरदस्ती से शादी करे तो समझ में आता है | मगर वहीं कई कम उम्र की मशहूर / खुबसूरत लड़कियों को देखा गया है उम्रदराज लोगो से विवाह करते हुए , भले हीं वह व्यक्ति पूर्व से शादीशुदा क्यूँ न हो | जब महिलाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता और न हीं यह महिलायें कम बुद्धि की कही जा सकती है , ऐसे में लोग क्यूँ परेशान ? आज इन्टरनेट का ज़माना है , जहाँ बच्चे बच्चे कहाँ रहे , सब के सब बड़े हो चुके है और ये लड़कियां तो बालिग़ है |
वहीं कुछ बेटियों ने अपने से छोटे उम्र के लड़के से भी विवाह किया है , वह भी परिवार की मन मर्जी से |
रिश्ते तो ऊपर वाले की मर्जी से बनकर आता है | ऐसे में जब जिंदगी उन्हें जीना है और कोई फर्क नहीं पड़ता तो अन्य लोगो को क्यूँ दुःख पहुंचता है ? हाँ एक बात है इससे हमारे समाज में असर जरुर पड़ता है | आखिरकार हमारी दुनियां और समाज किस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है ? इसे हम स्वतंत्रता कहे या फिर भटकाव या धन के पीछे भागना या फिर मन की ख़ुशी ! आज हम इस जोड़ी को क्या नाम दे ? मगर हम इतना जरुर कहेंगे - सुबह और शाम में काफी फर्क होता है , इसलिए सोंचना जरुरी है आने वाले कल के लिए , हमारा कल कैसा हो ? ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)