Breaking News
आज प्रभु ईशा मसीह का जन्म उत्सव है | देखा जाए तो सिर्फ इसाई धर्मवाले हीं नहीं बल्कि अन्य धर्मवाले भी चर्च में प्रार्थना के लिए जाते हैं इसलिए कि यहाँ शांति का अनुभव होता है | आज के दिन विश्वभर में अवकाश रहता है | दुनियांभर में यह त्यौहार बड़े हीं धूमधाम से मनाया जाता है , इसे हम रौशनी का त्यौहार भी कह सकते हैं |आज से हीं नववर्ष का आगमन भी आरम्भ होता है |
क्रिसमस 12 दिनों तक चलनेवाला एक भव्य लोकप्रिय त्यौहार में से एक है जो 6 जनवरी तक दुनियां में अपनी रौशनी बिखेरता रहेगा | लोग एक दुसरे को उपहार देते है मगर उपहार देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जाती है |
आज के दिन ख़ास आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाए जाते है जो आज के दिन को और भी रंगीन बनाता है | ये ग्रीन कलर का पौधा या पेड़ जिसे हिंदी में सनोबर या फर के पेड़ कहते है , इस पेड़ को रंग - बिरंगे बल्ब , खुबसूरत चमकीले पन्नी आदि से सजाकर सुशोभित कर कुछ लोग कैंडिल भी जलाते हैं | अब तो इन पेड़ में चौकलेट लगाने का भी चलन है |
जैसे दीपावली में रंगोली सजाई जाती है वैसे हीं इस पेड़ की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई मनपसंद चीजो को लगाया जाता है |
प्रभु ईशा मसीह का जन्म कब हुआ ? यह कोई नहीं जानता | इन्हें इसाई धर्म के संस्थापक के रूप में लोग पूजते है और उनके सम्मान में एक यादगार दिवस घोषित किया गया जो क्रिसमस दिवस के रूप में पूरी दुनियां में मनाया जाता है |
सिर्फ चर्च और घर नहीं , दुनियाभर के अधिकांश सड़के , दूकान व मॉल के दरवाजे जगमगाते हुए देखे जा सकते हैं |
क्रिसमस से सेंटा क्लॉज का सीधा सम्बन्ध है | इनका असल नाम सांता निकोलस है | 280 ई० में सांता अपनी पत्नी क्लॉज के साथ उत्तरी धुर्व पर निवास करते थे | ये बहुत दयालु और खुशमिजाज व्यक्ति थे | अपनी संपत्ति का उपयोग गरीबों की सहायता करने में समर्पित कर दी | ख़ुशी देना हीं अपने जीवन का धर्म समझा | धन को सिंचित करने की उनकी कोई ख्वाहिश नहीं रही | बिना बताएं वो लोगो की मदद किया करते थे |
सांताऔर प्रभु इशु दोनों की प्रवृति एक जैसी है , उदार और निश्छल व्यक्तित्व के धनी | प्रभु इशु जब सूली पर चढ़ाये गए तब भी उन्हें अपनी दर्द की फ़िक्र नहीं थी | अंतिम क्षण में भी ऊपरवाले से लोगो के लिए हीं दुआएं मांगी |
25 तारीख से पहले मुख्य पर्व ऐसा है जो सूर्य देवता को समर्पित किया गया है उसके बाद क्रिसमस का आगमन होता है |
दुनियाभर के चर्च में आप देख सकते है कि यहाँ प्रभु इशु की बड़ी सी प्रतिमा लगी है | इसके ठीक सामने बहुत सारे बेंच भी लगे हैं | सभी धर्मो में इसाई ऐसा धर्म है जहाँ लोग शांतिपूर्वक बैठकर प्रार्थना करते है | अधिकांशतः लोग रविवार को दर्शन के लिए यहाँ पहुँचते हैं | गुडफ्राईडे व ईस्टर और क्रिसमस डे मुख्य दिन माना गया है |
हमारा मानना है कि विचार इंसान को अपनी तरफ आकर्षित करता है इसलिए आप किसी भी धर्म के हो ऐसे शांतिप्रिय जगहों पर विशेष दिन शांति के लिए जरुर आइये और इनके इतिहास को जानकर अपनी प्रवृति को पवित्र कर जिंदगी को सुनहरा बनाइये | त्याग / तपस्या / उदारता और प्रेम कभी विफल नहीं जाता | हमारी यह बातें हर धर्म में अपना विश्वास रखनेवालो के लिए समर्पित है |
सूर्य , चन्द्रमा , तारें , हवा , पानी , बरसात और दिन - रात हर धर्म के लोगो की पहली जरुरत है | हम सुख दुःख का बंटवारा नहीं कर सकते |चर्च की दीवारों पर 14 तख्ते होते हैं जिसे वे ऑफ़ द क्रॉस कहा जाता है , इसपर नजर ठहराइए | हर मजहब के लोग एक जैसे हीं दिखाई पड़ेंगे | अगले फीचर में हम आपको 25 दिसंबर की बहुत सारी बातें शेयर करेंगे साथ हीं आज की तारीख में जिन्होंने जन्म लिया , उनकी खासियत को भी दर्शाएंगे | फिलहाल कुछ तस्वीर हम यहाँ अंकित कर रहे हैं जिन्होंने 25 दिसंबर को धरती पर जन्म लेकर इतिहास रचा |
पंडित मदन मोहन मालवीय :- भारत के शिक्षाविद आदर्श पुरुष , इन्हें महामना की उपाधि दी गई है | सम्पूर्ण भारत में एक मात्र ये उपाधि इन्हें मिला है | इन्हें काशी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए याद किया जाता है |
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
योगगुरु बाबा रामदेव - योग और आयुर्वेद में इनका नाम सर्वोपरी है , दुनियाभर में मशहूर |
राजू श्रीवास्तव - हास्य कलाकार
25 दिसंबर के दिन जन्म लेनेवाले अधिकांशतः लोग किसी न किसी रूप में इतिहास रचा है जिन्हें लोग याद रखते हैं |
माँ मरियम आपको प्रणाम , आप महिलाओं की ताकत बनकर पृथ्वी पर आई और ईश्वर पुत्र को जन्म देकर हमें कृतार्थ किया और अब जन्म देनेवाली हर माताओं को कोटि कोटि नमन , आपने भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने वाले संतान को जन्म देकर रौशन किया जहां को |
भारत का यह नन्हा सपूत हमारा भविष्य है जिन्हें इतिहास रचना है | अभी तो इन्होने चलना सिखा है मगर बहुत जल्द लोगो को दौड़ना सिखलायेंगे | इनका नाम है "यश" | स्कूल में अभी अभी कदम पड़े हैं इनके , ये मुंबई महाराष्ट्र से है | ............ ( फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर