राष्ट्रपति चुनावी प्रक्रिया व समारोह में सांसद सन्नी देओल की उपस्थिति न देख अटकलों पर उनका जवाब | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jul 27, 2022
बॉलीवुड अभिनेता व सांसद सन्नी देओल का राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा न लेने और राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर खास व आम लोगो में बाते ऊपर की ओर बढ़ती हुई नजर आई | लोगो ने अपने अंदाज से विभिन्न - विभिन्न अटकले लगाने शुरू कर दिए |
आज के इस आधुनिक दौर में जहाँ सोशल मीडिया को लोग अपने पॉकेट में लेकर चलते है और एक दूसरे से बातो का आदान - प्रदान करते है वहां कोई बात छुपी नहीं रहती और एक दूसरे से होती हुई आगे बढ़ती चली जाती है | ऐसे में यह बात भारत से अमेरिका तक पहुंची जहाँ अभी सन्नी देओल है |
जानकारी के आधार पर - कुछ हफ्ते पूर्व उन्हें फिल्म शूटिंग के दौरान पीठ पर चोट लगी थी जिससे उन्हें दर्द व परेशानी का सामना करना पड़ा | सप्ताह भर उन्होंने अपना इलाज मुंबई में कराया , परन्तु यहाँ कुछ ख़ास असर नहीं होने के कारण उन्होंने अमेरिका की तरफ अपना रुख मोड़ा और अभी वह अपने पीठ का इलाज अमेरिका में करा रहे हैं |
चुनावी प्रक्रिया से दूर थे सन्नी देओल तो देश तो उनसे पूछेगा कि आखिर ऐसा क्यूँ हुआ ? क्यूंकि आज की तारीख में वे सिर्फ अभिनेता नहीं एक सांसद भी है जो देश की जिम्मेदारी से बंधे होते है |
सन्नी देओल ने एक ब्यान जारी करके देश को बताया है :- वे अभी अमेरिका में है और अपने पीठ के दर्द का इलाज करा रहे हैं |
विशेष लोग या फिर सेलिब्रेटी पर फैंस की नज़रे उन्हें ही ढूँढती है | 5 वर्षो के बाद 25 जुलाई को ऐसा महत्वपूर्ण दिन आँखों के सामने तैरता है जहाँ देश को एक नए राष्ट्रपति का दीदार होता है और ऐसे दौर में देश के महत्वपूर्ण लोग जिनके हाथ में सत्ता हो वो मौजूद न हो तो बहुत बड़ी कमी देश के सामने दस्तक देता है , खैर ......... |
बहुत जल्द सांसद महोदय अपने फैंस का मन बहलाने फिल्म "बाप , ग़दर 2 और अपने 2" में नजर आने वाले है |
देखा जाए तो कोई इंसान कहीं भी / कभी भी जख्मी हो सकता है , परन्तु सन्नी देओल अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाने के क्रम में जख्मी हुए | देश तो हर बार यह सोंचने पर मजबूर होता है कि एक फिल्म अभिनेता नेता बन जाए वहां तक ठीक है | परन्तु एक सांसद जैसे गरिमामय कुर्सी पर बैठकर फिर से फिल्म के पर्दे पर आना रोमांटिक या फिर एक्शन करना शायद ......... !
चुनावी क्षेत्र में खड़े होकर अपनी लोकप्रियता के बल पर लोग जीत सुनिश्चित कर लेते है | क्यूंकि लोगो की सोंच बस इतना कि - उन्हें करीब से देख पायेंगे | वहीं यह भी सच है कि सभी लोग ऐसा नहीं करते , जिन्हें इंसान से ज्यादा अपनी धरती माता की सुरक्षा का ख्याल है ऐसे नागरिक एक जिम्मेदार व्यक्ति को देश की सुरक्षा व्यवस्था सौंपना चाहते हैं |
एक हाथ में फिल्म की लोकप्रियता और दूसरे हाथ में देश की बागडोर | इसे कहते है - "मोह मोह के धागे जो उंगलियों में जा लिपटे" खैर ..... | ईश्वर इन्हें जल्द स्वस्थ कर दे हमारी व देश के हर नागरिको की यहीं आवाज है और ऊपर वालो से आरजू भी |
सन्नी देओल एक अच्छे नागरिक है , अच्छे अभिनेता व सांसद है जिन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज न होने का कारण बता दिया | दूर रहकर भी वो आज अपनी वार्तालाप से लोगो के करीब पहुँच चुके है और यहाँ के लोगो की दुआएं व भारत की मिट्टी का आशीर्वाद सदैव उनके साथ है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)