Breaking News
बॉलीवुड से दुखी कर देने वाला खबर जिसे अभिनेता व कॉमेडियन अनुपम खेर ने पोस्ट कर देश को बताया |
सबसे पहले हम आपको इस मेकअपमैन का नाम बता दे , तो इनका नाम प्रणय दीपक सावंत है और इनकी उम्र 33 वर्ष थी | अनुपम खेर को मेकअप करने वाले दीपक सावंत ने फिल्म "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में हु ब हु तरसा था | इस आर्टिस्ट की नज़रों में इतनी बारीकी थी की क्या कहना | उनके दिए हुए मेकअप लुक और पगड़ी के बाद वाकई में अनुपम खेर मनमोहन सिंह की तरह दिखाई दे रहे थे |
इस फिल्म को जिसने भी देखा उसने अनुपम खेर के मेकअप की बहुत तारीफ की थी और सराहना हुई | इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रणय सावंत के हाथों में कितना बड़ा अनुभव था और वे कितने कमाल के प्रतिभाशाली आर्टिस्ट थे |
एक तरफ कोरोना का महामारी और दूसरी तरफ सेलेब्रिटी का दुनियां छोड़ जाना , इंसान को और भी ज्यादा दुखी बनाता है | फिलहाल ये कहा नहीं जा सकता की इनकी मृत्यु कब , कहाँ और कैसे हुई | अनुपम खेर ने दो विडियो और एक ऐसा फोटो शेयर किया है जिसमे एक में सावंत अनुपम खेर का मेकअप करते दिख रहें हैं | तो दूसरे विडियो में उनके मेकअप आर्टिस्ट हैं , प्रणय दीपक सावंत | अनुपम खेर उनका तस्वीर शेयर कर उन्हें नमन किया है | इस पोस्ट में अनुपम खेर ने शोक भरा सन्देश लिखा है :- एक अच्छी प्रस्तुति के पीछे बहुत लोगों का सहयोग होता है | 33 वर्षीय मेकअप मैन प्रणय दीपक सावंत के निधन के खबर सुनकर बहुत दुखी हूँ , वो जीनियस था | मेरी संवेदना परिवार के साथ है |
बड़े हीं दुःख की बात है कि इतने कम उम्र में एक ऐसे होनहार आर्टिस्ट का निधन हुआ जिसकी कमी कभी पुरी नहीं की जा सकती | इनके मेकअप से हीं तो फ़िल्मी कलाकारों के चेहरे पर चार चाँद जड़ता है | ......... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर