Breaking News
मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया | इन दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है | इन दोनो के खाली पदों का प्रभार दो मंत्री को सौंपा गया है |
इस्पात मंत्रालय को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी देखेंगी |
पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में मुख्तार अब्बास नकवी को शामिल नहीं किया गया था | अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी उन्हें किसी बड़े पद पर बैठाना चाहती है | हो सकता है कि नकवी को NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति का कैंडिडेट बनाया जाए | नकवी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन में भी भागीदारी दिखाई थी |
भाजपा में कई साल से उन्होंने अपनी सेवा दी | 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में ये सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाए गए | भाजपा से इन्होने 2 विधानसभा एवं 3 लोकसभा चुनाव लड़े |
इनका जन्म 15 अक्टूबर को 1957 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के भदारी गाँव में हुआ | इन्होने मास्क कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद राजनीति में कदम रखा |
वहीं आरसीपी सिंह यूपी कैडर के एक IAS अधिकारी रहे है , ये बिहार के रहने वाले है | इनका जन्म 6 जुलाई 1958 को नालंदा में हुआ |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में इन दोनों मंत्रियो की तारीफ करते हुए कहा कि - आपने देश के विकास में योगदान दिया है जो सराहनीय है |
अब देखना है कि आनेवाले कल में इनदोनो मंत्रियो के लिए किस पद पर बैठाने की प्रक्रिया की जाएगी , ये समय पर निर्भर है | .........( न्यूज़ / फीचर : - भव्याश्री डेस्क )
रिपोर्टर