कोलकाता में 18 वर्षीय मॉडल व मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास ने किया सुसाईड | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- May 30, 2022
कोलकाता में एक मेकअप आर्टिस्ट व मॉडल सरस्वती दास ने खुद को फंदे से लटकाकर सुसाइड कर लिया | सरस्वती के घर पर हीं उसकी डेड बॉडी फंदे से लटका हुआ था | सरस्वती दास पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट थी और मॉडल बनने की कोशिश कर रही थी |
दरअसल यह मामला कोलकाता के शोबिज इंडस्ट्री का है जहाँ 18 वर्षीय स्ट्रगलिंग मॉडल ने आत्महत्या कर सबको हैरान कर दिया |
29 मई को सरस्वती दास की मामी "भारती" ने पुलिस को फ़ोन कर अपनी भांजी को फंदे से लटके होने की जानकारी दी | सरस्वती दास की डेड बॉडी को उनकी नानी ने फंदे से नीचे उतारा और फिर उसे CNMC अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो चुकी थी |
सरस्वती अपनी नानी के साथ कमरे में सो रही थी | रात के करीब 2 बजे सरस्वती की नानी वॉशरूम के लिए उठी और फिर जब वापस कमरे में आई तो सरस्वती वहां नहीं थी | जब वे दूसरे कमरे में गई तो सरस्वती को फंदे से लटकी देखकर आवाक रह गई और फिर परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा |
घटना स्थल से कोई भी सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है कि आखिरकार 18 वर्षीय सरस्वती ने किस बात से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया | फिलहाल सरस्वती के फोन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है और ट्रैक कर रही है |
पूछताछ के बाद यह भी ज्ञात हुआ कि - सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी तनाव में रहती थी |पुलिस हर एंगल से इस केस की जाँच में लगी है ताकि आत्महत्या के पीछे का असल कारण का पता लगाया जा सके |
जानकारी के आधार पर हम आपको बता दे कि - सरस्वती दास पिछले 17 वर्षो से अपनी माँ आरती दास के साथ मामा के घर पर हीं रहती थी | सरस्वती की माँ 17 साल पहले हीं अपने पति से अलग हो गई थी | सरस्वती 10 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर हीं ट्यूशन लेती थी | ....... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)