दुल्हन ICU में भर्ती , ब्यूटीशियन हिरासत में , पुलिस की पूछताछ जारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 06, 2023
सुन्दर कौन नहीं होना चाहता ! ईश्वर ने किसी - किसी को रूप से मालामाल किया तो कहीं लोग सामान्य बने तो कुछ नगण्य सा चेहरा लिए जी रहे हैं फिर ऐसे में इजात हुआ ब्यूटी पार्लर का और सौन्दर्य प्रोडक्ट की मांग बढ़ती चली गई | इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि आर्टिफिशियल सौन्दर्य प्रोडक्ट कुछ देर हीं सही मगर चेहरे में कई सितारें जड़ देते हैं और लोग उसे देखकर बोल पड़ते है - वाह कितना सुंदरा चेहरा और स्वयं भी सुंदर लगने वाली महिला अपना चेहरा देख प्रफ्फुलित हो जाती है |
फिलहाल हम ऐसी महिलायें और दुल्हन बनने वाली खास लड़की की विषय में बता दे कि - जिन लोगो ने भी इस आर्टिफिशियल प्रोडक्ट का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया उन्हें एक न एक दिन अपने चेहरे को लेकर डॉक्टर के दरवाजे पर दस्तक देना पड़ जाता है खैर ....... हम आते हैं विशेष मुद्दा पर जिसमे बीते शुक्रवार को एक लड़की का विवाह होना था | 10 दिन पूर्व वे ब्यूटी पार्लर में अपने सौन्दर्य निखार के लिए गई थी ताकि दुल्हन बनकर वो और भी खुबसूरत दिखे मगर अफ़सोस दुल्हन बनना तो दूर उसकी शादी हीं स्थगित कर देना पड़ा |
दुल्हन बनने वाली ये लड़की अभी ICU में भर्ती है | यह घटना कर्नाटक के हासन की पीड़िता जो आरसीकेरे शहर के पास जुजुर गाँव में रहती है , इस लड़की का चेहरा इस कदर बदला और सूज गया कि शादी को नजरअंदाज कर उसे ICU में भर्ती कराना पड़ा |
अब यह बात आरसीकेरे सिटी पुलिस के पास दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस गंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है | पीड़िता ने कस्बे के गंगाश्री हर्बल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा में अपना मेकअप करवाया था | मेकअप के बाद उनका चेहरा इस कदर बदला कि वे पहचान से बाहर हुई |
ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता को बताया था कि - उसने नए तरह के मेकअप प्रोडक्ट उसके चेहरे पर लगाए है | मेकअप के बाद पीड़िता को एलर्जी हो गई और मामला सामने आने के बाद उसकी शादी हीं केंसिल कर देनी पड़ी क्यूंकि सुन्दर बनने की जगह उसका चेहरा और भी बदसूरत हो गया था |
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)