Ashneer Grover Ne Kyun Diya Istifa ? अशनीर ग्रोवर अपनी हीं कंपनी "भारत पे" से इस्तीफा देने पर हुए मजबूर _ Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Mar 02, 2022
बढ़ते विवाद को लेकर बीते सोमवार को रियलिटी शो "शार्क टैंक इंडिया" से अशनीर ग्रोवर ने इस्तीफा दे दिया |
कंपनी को जन्म देने वाले अशनीर ग्रोवर को अपने हीं घर से विदाई लेना पड़ा |
अमेरिका रियलिटी शो शार्क टैंक के तर्ज पर बनाया गया एक बिजनेस प्लान को उन्होंने इंडिया में लॉन्च किया जिसका नाम रखा गया "शार्क टैंक इंडिया" | यह एक बिजनेस प्लान मंच है जिसमे कम पूंजी वाले उधमियों को इस प्लान से जोड़कर उन्हें राशि मुहैया कराते हुए उनके सपने और देश के विकास के लिए कदम बढ़ाने वाली यह संस्था की टीम जजमेंट के आधार पर उधमियों का हाथ थाम इस व्यापार के शेयर होल्डर बन जाते हैं जिससे उधमियों को धन के कारण रुकना नहीं पड़ता |
भारत के कई हिस्सों से व्यावसायिक अपनी बुद्धि व विचार लेकर प्लेटफ़ॉर्म पर आते रहे और जज द्वारा चुन लिए जाने के बाद उन्हें राशि उपलब्ध कराई गई और उसमे अपने हाथ को बढ़ाते हुए उनसे जुड़कर कदम बढ़ाया |यह संस्था पुरे देश के सामने अपने मुद्दे को स्पष्ट करने वाली कही जा सकती है |
इस शो के जज में एक जज है अशनीर ग्रोवर | अशनीर ग्रोवर हीं "भारत पे" के संस्थापक और MD थे | अशनीर ग्रोवर और "भारत पे" का यह विवाद एक ऑडियो क्लिप से शुरू हुआ था | वायरल क्लिप में सुना गया - ग्रोवर "कोटक महिन्द्रा बैंक" के एक कर्मचारी को गालियाँ दे रहे हैं |विवाद के बाद ग्रोवर ने उस क्लिप को ट्विटर से हटा दिया , परन्तु कुछ हीं महीनो के बाद इस विवाद में खिंचा तानी आरम्भ हो गया और 19 जनवरी को इन्हें कंपनी ने छुट्टी दे दी ताकि विवाद सुलझ सके |
ग्रोवर ने कहा था कि - मार्च तक वे छुट्टी पर रहेंगे , फिर 1 अप्रैल या उससे पहले उनकी वापसी हो सकती है | ग्रोवर को सिंगापूर इंटरनेशनल आर्बिटरेशन सेंटर में अपनी हीं कंपनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा | SISE के फैसला आने के बाद अशनीर ग्रोवर ने ईमेल के माध्यम से बोर्ड से इस्तीफा दे दिया |
किसी भी विवाद को बढ़ाने से बेहतर था सुलझा लेना या फिर बातो को तौलकर कहीं भी बोला जाए तो विवाद बढ़ता नहीं और इनके जैसे लोग पद पर बने रह जाते , मगर बातो की तौल ने हीं इनके वजन को कम कर दिया और इन्हें इस्ताफा देने पर होना पड़ा मजबूर |
महिन्द्रा के कर्मचारी का ऑडियो क्लिप तो इन्होने अपने ट्विटर से डिलीट कर दिया था , परन्तु कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थान के मन से यह डिलीट नहीं हो सका | महिंद्रा बैंक ने कहा कि - वह ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के खिलाफ केस करने वाले है और यह सच साबित हुआ | कमजोर भले हीं कमजोर पड़ जाता है , मगर जहाँ बात बराबरी का हो वहां एक की जीत तो निश्चित होती है और कानून भी साक्ष्य और सबूत के तौर पर फैसला लेते हुए सच के साथ खड़ा रहता है |
अशनीर ग्रोवर जैसे बुद्धिमान व्यक्ति का जन्म दिल्ली की धरती पर हुआ | इनकी टैलेंट की जितनी भी तारीफ़ की जाए बहुत कम होगा | यहीं कारण है कि पढ़ाई में वे सदैव जीनियस रहे और इन्हें विदेशी सरकार से छात्रवृति भी मिला | सोनी टीवी से प्रसारित "शार्क टैंक इंडिया" शो को रोडीज फेम रणविजय होस्ट कर रहे हैं | रणविजय को इस शो का फ़ॉर्मेट काफी दिलचस्प लगा और पहले हीं दिन इस शो में 1 करोड़ रुपये का इन्वेस्ट किया गया | व्यवसायीक के प्रॉफिट प्रतिशत का शेयर कई जजेज ने ख़रीदा |
अशनीर ग्रोवर ने अपनी इस्तीफा में लिखा - भारत पे छोड़ने का मुझे दुःख है | साथ हीं सबसे शानदार फिटनेस कंपनी बनाने का गौरव भी मुझे प्राप्त हुआ | आज मै दुखी मन से इस्तीफा लिख रहा हूँ | मगर दुर्भाग्यपूर्ण कारणों से हीं 2022 की शुरुआत के आरम्भ से हीं मै और मेरे परिवार के ऊपर कुछ लोग आधारहीन हमले कर रहे हैं |हमारे इमेज को तो नुकसान पहुंचा हीं है साथ हीं कंपनी को भी नुकसान हो रहा है |
देश के सामने कोई भी मुद्दा हो उसमे निष्पक्ष रूप से हीं फैसला सुनाया जाता है | भले हीं फैसला सुनाने में कुछ वक्त लग जाए यह अलग बात है | लेकिन अशनीर ग्रोवर अपने इस मुद्दा में गलत साबित हो गए | इन्होने अपने कंपनी को ठीक वैसे हीं पाला , जैसे कोई माता - पिता अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उंचाई पर पहुंचाकर कभी कभी खाली हाथ रह जाते है | इस कमी में दोनों का नुकसान होता है , ठीक वैसे हीं इस कंपनी से त्यागपत्र देने के बाद कंपनी का आने वाला कल कैस होगा ? कुछ कहा नहीं जा सकता - नीव रहेगा या हिल जाएगा ! परन्तु इतना तो तय है कि सोंच हट जाने से यह शो प्रभावित जरुर होगा | ........ ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )

रिपोर्टर
Admin (News)