Turkey - Syria Earthquake | तुर्की और सीरिया में भूकंप त्रासदी से लगभग 20 हजार लोगो की मौत , हजारों घायल | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 09, 2023
तुर्किये - सीरिया भूकंप त्रासदी में 19 हजार 332 मौतें , आंकड़ा बढ़ने की संभावना |
6 फ़रवरी को तुर्की और सीरिया में 19 घंटे के अन्दर 3 भूकंप का भारी झटका देखा गया वहीं 7 फ़रवरी को भी यह भूकंप हुआ जिसमे मरने वालो की गिनती लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है |
WHO ने पूर्व में भी अंदेशा जताया था कि - 20 हजार से भी ज्यादा लोगो के मरने की संभावना दिख रही है , वहीं 40 हजार लोग घायल हुए हैं |
इस त्रासदी में कई ईमारतें तबाह हो गई , लोग बेघर हुए वहीं 300 लोगो के बेघर होने की बातें सामने आई | इन लोगों के लिए सेल्टर होम बनाए गए है वहीं मरने वाले शरीर को एक साथ दफनाया जा रहा है जिसके लिए सामूहिक कब्र का निर्माण किया गया और किया जा रहा है |
अमेरिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने कुछ सेटेलाईट तस्वीरें भी जारी की है जिससे तबाही का आलम व सेल्टर के लिए बनाये गए टेंट को देखा जा सकता है |
यहाँ परिवार के बिछड़ने का आलम दुनियां को दर्द दे रहा है | दुनियाभर से 70 से भी ज्यादा देश सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाया |
यूँ तो "नेशनल अर्थक्वेक इन्फॉर्मेशन सेंटर" प्रतिवर्ष होने वाले 20 हजार भूकंप की सूचि रिकॉर्ड रखता है | अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले भूकंप में हिन्द माहासागर का नाम है जहाँ 10 मिनट तक भूकंप जारी रहा , यह 2004 की बात है | अब इस गति का हिसाब लगाया जा सकता है कि - यह दृश्य कितना भयावह होगा ?
भारत अपना कर्तव्य निभाने में आगे है और यह हर देश को आपदा के समय सहायतार्थ मदद में अग्रिणी रहा | ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये में छठा विमान धरती पर मदद के लिए उतरा जिसमे बचावकर्मियों के साथ मेडिकल सामग्री व अन्य जरुरी सामान उपलब्ध थे |
अपने ट्विटर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस बात की जानकारी दी है |
टर्किश और हिंदी भाषा में दोस्त और दोस्ती शब्द का इस्तेमाल होता है इसी विचारो के तहत "ऑपरेशन दोस्त" का नाम दिया गया है | यहाँ पर भारतीयों नागरिकों की भी खोज जारी है |
जानकारी के आधार पर - तुर्किये में टेक्टोनिक प्लेट्स 3 मीटर तह घिसक गया | यहाँ 3 प्लेट्स के बीच तुर्किये बसा हुआ है - ऐनाटोलियन टेक्टोनिक प्लेट्स , टूरोशियन और अरबियन प्लेट्स | वैसे आने वाले दिनों में सेटेलाईट इमेज से सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)