अमिताभ बच्चन द्वारा Covid केयर में दान दिए गए 2 करोड़ की राशि को सरदार परमिंदर सिंह ने वापस करने का अनुरोध किया |
- by Admin (News)
- May 15, 2021
महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा दान में दिए गए 2 करोड़ रुपये की आलोचना से पहले शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रिय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा का एक ट्विटर पर लिखा गया सन्देश - सिख महान है , सिखों की सेवा को सलाम ..... ये शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के | जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर Covid केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया , दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है | अमिताभ जी ने लगभग हर रोज फोन करके मुझसे फैसिलिटी का जायजा लिया है |
अब हम आपको बता दे कि उत्तरप्रदेश अप्ल्संख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिंदर सिंह ने महानायक अमिताभ बच्चन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि - दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और उसके अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिरसा से दान को तत्काल वापस करने की मांग की है |
सरदार परमिंदर सिंह ने कहा है कि - ऐसा जानकारी मिला है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को Covid की सेवाओं के लिए 2 करोड़ रुपये दान में दिए हैं , जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे | ऐसे में उन्होंने तीसरे गुरु के समय के बादशाह अकबर ने भी बहुत सी जागीरें और गाँव दान में देना चाहता था , लेकिन हमारे तीसरे गुरु ने इसे स्वीकार नहीं किया था | क्यूंकि यह अकबर की कमाई नहीं थी |
हम विस्तार से बता दे कि - महानायक अमिताभ बच्चन पिछले Covid महामारी 2020 से हीं लोगों की सेवा में कदम आगे बढाया है और आज भी वे उस जगह अपनी मेहनत की राशि लगाना पसंद करते हैं | जहाँ ईमानदारी पूर्वक सार्वजनिक सेवा होता हो या फिर जहाँ महानायक की पसंद हो | अभी तक उन्होंने लगभग 15 करोड़ की राशि देश पर Covid महामारी को लेकर खर्च की है |
अमिताभ बच्चन ने दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में कोरोना वायरस से निपटने हेतु आरंभ किये गए श्री गुरु तेग बहादुर Covid केयर सेंटर को 2 करोड़ रुपये दान स्वरुप दिए थे | उन्हें क्या पता था कि दान करने के बाद दिल पर चोटें भी खानी पड़ेगी और बहुत सारी ऐसी बातें , जिन्हें लोग भूल चुके है वो पुरी दुनियां में ताज़ी होकर फ़ैल जायेगी |
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने कहा - यह वहीं अमिताभ बच्चन है , जिन्होंने 1984 में सिख दंगो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद सिखों के खिलाफ दंगों को भड़काया था | अगर ऐसे व्यक्ति से दान लिया जाएगा , तो यह सिख समाज के लिए श्रेयस्कर नहीं होगा और उनके मूल्यों के खिलाफ होगा |
सरदार परमिन्दर सिंह ने अपने अनुभवी मन से ऐसा कहा कि - सिख समाज के पास पैसों की कमी नहीं है | हम घर - घर जाकर हाथ जोड़कर पैसे मांग लेंगे | मै अनुरोध करना चाहूँगा कि अगर किसी ने भी मानवता की विरुद्ध काम किया हो तो उससे गुरु घर में एक भी रुपया ना लें | इसलिए अमिताभ बच्चन से लिए गए दान को तत्काल वापस कर दिए जाने चाहिए | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)