Breaking News
YouTuber व ब्लोगर और इससे पहले पायलट बने गौरव तनेजा ने दिल्ली के सिनेमाघरों में चल रही फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" का शो बुक करा लिया | एक शो का पूरा टिकट उन्होंने अपने पैसे से खरीदकर उनके लिए समर्पित किया जो बहुत गरीब है और सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को देखने की इच्छा रखते हैं |
इस सच्चाई को देखने के लिए धन अभाव के कारण उनकी इच्छा अतृप्त न रह जाए , इसलिए उन्होंने अपनी जेब की राशि इस हकीकत भरे फिल्म प्रमोशन हेतु खर्च कर दिया |
गौरव तनेजा ने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा - जो लोग टिकट नहीं खरीद सकते , वह दिल्ली के जनकपुरी में INOX सिनेमाघर में 1 बजे आ जाए , उनके लिए पूरा सिनेमाघर बुक करा दिया गया है |
उनका यह लिखना था कि उसके बाद गौरव तनेजा की भावना को लोगो ने खूब सराहा और समर्थन करने लग गए |
मुठ्ठीभर लोगो को अगर अलग कर दिया जाए तो आज पूरा देश "द कश्मीर फाइल्स" को देखकर यह अनुभव कर रही है जिसे आजतक फिल्म मेकर ने उजागर नहीं किया | देश की एक सच्चाई जिससे बहुत लोग अंजान थे और इस सच पर दिन व दिन धुल जमता जा रहा था , विवेक अग्निहोत्री ने उस धुल को साफकर घटना को उजागर करते हुए पुरे देश हीं नही दुनियां तक में इस सच को सबके सामने लाकर खड़ा कर दिया |
"द कश्मीर फाइल्स" सिर्फ फिल्म नहीं , लोगो का दुखता हुआ एक छलनी जिगर है , जिसमे दर्द उबरकर छलकता हुआ दिख रहा है |
गौरव तनेजा ने इस फिल्म के प्रति अपनी गहरी संवेदना को दिखाते हुए भारत के लोगो का दिल जीत लिया है | इसे कहते है रियल हीरो |
गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतू राठी , ये दोनों हीं पायलट के पद पर आसीन हुए | इसी बीच उन्होंने अपनी रूचि को बढ़ाते हुए Youtube पर Vlog बनाना शुरू किया और धीरे धीरे लोगो के चहेते बन गए | आज एक बार फिर उन्होंने लोगो का दिल जीत लिया इस फिल्म का फ्री टिकट मुहैया कराकर | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
रिपोर्टर