विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिए देश को खुबसूरत तोहफा , आज प्रधानमंत्री जी का भी जन्मदिन है | मुबारक .......... Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Sep 17, 2023
आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती है और आज हीं के दिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भी जन्मदिवस है | हम इसे एक अद्भुत चमत्कार कह सकते है जहाँ सम्पूर्ण देश और दुनियां वाले विश्वकर्मा पूजा मनाते है , आज सभी अपना मुंह मीठा कर रहे हैं |
यह एक ऐसा पर्व / त्योहार / उत्सव है जिसे हम हर साल 17 सितम्बर को हीं बड़े उत्साह से मनाते है |देखा जाए तो आरंभिक दौर से हीं इसमे तिथि नहीं देखी जाती इसलिए यह तारीख कभी बदलता नहीं | हर साल 17 सितम्बर को हीं यह उत्सव बड़े हीं धूमधाम से मनाया जाता है |
आज देश में "विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना" लॉन्च की गई | पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों के लिए यह तौहफा उनके जीवन को रौशनी से भरते हुए हर रास्ते को सफलता की तरफ बढ़ाएगा |
प्रधानमंत्री ने उनके लिए 18 योजना को एक साथ विश्वस्तर तक पहुंचाने हेतु , लाभ देने के उदेश्य से आगे बढ़ाया|
भारत मंडपन और यशोभूमि दिल्ली कांफ्रेंस टूरिज्म का सबसे बड़ा हब बनने की तैयारी में है | यशोभूमि विश्वभर में एक ऐसा स्थान बनेगा जहाँ दुनियाभर से लोग कांफ्रेंस व एग्जिबिशन के लिए आयेंगे |
आज ऐसा अवसर था जहाँ 70 जगहों पर 70 मंत्री मौजूद थे |
अमित साह - अहमदाबाद , राजनाथ सिंह - लखनऊ , स्मृति ईरानी - झाँसी , महेंद्र नाथ पांडे - वाराणसी , गजेन्द्र सिघ शेखावत - चेन्नई , नरेन्द्र सिंह तोमर - भोपाल , एस० जयशंकर - तिरुवनंतपुरम , नितिन गडकरी - नागपुर , अश्विनी वैष्णव - भुनेश्वर आदि |
यह खुशियोंभरा अवसर लोगो को काफी उत्तेजित किया | लगभग हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज के दिन देश को कुछ न कुछ अद्भुत तोहफा देते आ रहे हैं जिससे देश व् देश के लोगो का विकास जुड़ा है | हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला जो विश्वगुरु बनकर संसार के दिलो दिमाग पर छा गए | हमारा देश सिर्फ बोलता नहीं कर के दिखला देता है |
चंद्रयान 3 एक जीता जागता सबूत है जहाँ हमारे भारत ने परचम लहराया | जमीं क्या चीज है , हमारा भारत चाँद पर भी अपना झंडा लहराते हुए अशोक चक्र का छाप छोड़ दिया | पूरी दुनियां में हमारा भारत अपनी जीत का बिगुल बजाते हुए इतिहास लिख दिया जो कभी मिटता नहीं |
आजादी का 75 वां वर्ष हम पार कर चुके हैं मगर यूँ हीं नहीं मिलता सफलता मुठ्ठी में , इसके लिए त्याग भी करने पड़ते है | हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी जिससे हमें हमारा आजाद भारत मिला मगर आजाद भारत को रौशनी से भरनेवाले हमारे नेतागण , वैज्ञानिक , उधोगपति व देश के तमाम वे लोग जो किसी न किसी टेक्निक से जुड़े हैं साथ हीं सबसे बड़ा हाथ रहा है महिलाओं का जिन्होंने इनकी जिम्मेदारी और घर की जिम्मेदारी संभालते हुए मुस्कराहट से इनका सहयोग व साथ दिया , हम उन्हें सैल्यूट करते हैं |
हमारे प्रधानमंत्री का आज 73 वां जन्मदिवस है | इनका बचपन कैसे गुजरा ? यह सभी जानते हैं मगर हौसला बुलंद था इसलिए आज ये दुनियाभर के दिलों पर राज कर रहे हैं | उंगली तो उठता रहा है और उठता हीं रहेगा वहीं गौर करने की बात है - जब कभी एक उंगली सामने वाले पर उठता है तो तीन उंगली स्वयं पर उठ जाता है , यह देखने नहीं महसूस करने की बात है |
चलते - चलते एक बात और भी हम कहना चाहेंगे अपने देश वासियों से - किसी पार्टी की तरफ जो आपको ना पसंद हो , मत दौड़िए मगर नापसंद पार्टी में भी आपके पसंदीदा नेता हो तो जरुर भागिए जहाँ देश की उन्नति सर चढ़कर बोले इसलिए कि जिंदगी और परिवार से बढ़कर पहले देश है और देश सेवा करने वाले को पूजना / चाहना और प्यार करना गुनाह नहीं |
भारतवर्ष में हर पार्टी में बहुत सारे ऐसे नेता थे और है जिन्होंने देश को बहुत कुछ दिया , हमें गर्व होना चाहिए ऐसे नेता पर , खैर ! ........... आज एक बार फिर हम विश्वकर्मा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं देशवासी को देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए सदैव स्वस्थ व परितुष्ट रहने की कामना करते हुए सम्पूर्ण देश की तरफ से उन्हें जन्मदिन की बधाई देते है | .............. ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)