WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा से इंकार , पहलवान विनेश फोगाट का धरणा जारी | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 20, 2023
WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इंकार करते हुए कहा कि - मै मुंह खोल दूंगा तो सुनामी आ जायेगी |
अभी खिलाड़ियों का धरना जारी है | वैसे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है - मेरे समर्थन में भी कई खिलाड़ी है जो झूठ का पर्दाफाश करेंगे | मैंने किसी का शोषण नहीं किया |
जानकारी के आधार पर - पहलवानों ने IOA के अध्यक्ष पी टी उषा को शिकायतनामा प्रेषित किया है जिसमे पहलवानों ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा कि - विनेश फोगाट टोक्यो ऑलंपिक में मैडल से वंचित रही तब कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें मानसिक तौर पर उन्हें बहुत हीं परेशान किया जिसके बाद फोगाट सुसाईड करने का भी मन बना लिया था |
आपको बता दे - बृजभूषण शरण सिंह 2011 में पहली बात कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए | अब तक अपने पद पर बने है , इन्होने 2018 में एक नई व्यवस्था की शुरुआत की थी जिसे कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम कहा जाता है जिसमे खिलाड़ियों को 4 अलग - अलग ग्रेड दिया जाता है जो कॉन्ट्रैक्ट 1 साल का होता है |
ग्रेड A के खिलाड़ियों को हर साल 30 लाख रूपये दिए जाते हैं | ग्रेड B को 20 लाख , ग्रेड C को 10 लाख और ग्रेड D को 5 लाख रुपये दिए जाते हैं |
आज जंतर - मंतर पर पहलवानों ने धारण दिया है जो जारी है | विनेश फोगाट ने धरना स्थल पर प्रेस समूह को कहा कि - जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आन्दोलन जारी रहेगा | हम यहीं पर मैट लगाकर प्रेक्टिस जारी रखेंगे |
खेल मंत्री ने उन्हें एक बार फिर से बुलाया है | पूर्व में अपनी समस्या को उन्होंने मंत्री महोदय के समक्ष रखा था जिससे फोगाट संतुष्ट नहीं है | उन्होंने कहा है कि - मेरे साथ 5 / 6 लड़कियाँ हैं जिसके साथ शोषण हुआ है | हम अपनी आत्मसम्मान की रक्षा के लिए यहाँ पर आये हैं | महिलाओं के साथ शोषण पर ख़ामोशी से हम चुप नहीं लड़ेंगे | समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम केस द्वारा आगे बढ़ेंगे क्यूंकि महिलाओं के साथ शोषण करने वाले लोग फेडरेशन में भरे पड़े हैं परन्तु हमें देश के प्रधानमंत्री पर भरोषा है इसलिए न्याय को उनका साथ जरुर मिलेगा |
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की पहलवानों के साथ कई घंटे बातें हुई मगर अभी तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है |
WFI के द्वारा सीनियर नेशनल ओपन टूर्नामेंट पूर्व निर्धारित समय 21 से 23 जनवरी के बीच गोंडा में होना तय किया था | सभी पहलवान गोंडा में पहुँचने लगे अब इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी जो दिल्ली , पंजाब , हरियाणा से आये थे उनकी वापसी हो रही है |
इसी दर्द में एक दर्द और भी शामिल हुआ , यह दर्द व्यक्त किया है दिल्ली के रेसलर प्रवीन राणा ने | उनकी भी वापसी हुई और लगभग 200 से ज्यादा रेसलर वापस आ चुके हैं | प्रदीप राणा ने कहा है कि - अब गोंडा में ज्यादा पहलवान नहीं हैं , हम दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे रेसलर के साथ है | इन्होने प्रेस को बताया है कि - हमें अपने पैसो से आना - जाना पड़ता है | कॉलेज में रुकवा दिया जाता है जहाँ सोने के लिए पतला गद्दा मिलता है | आज खाने को कुछ नहीं मिला अपने पैसे से खाना खाया |
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी स्थगित कर दिया वहीं पहलवान विनेश फोगाट अपनी बातों पर अड़ी हैं और इंसाफ लेकर रहेगी भले हीं उसके लिए इन्हें कोर्ट का दरवाजा क्यूँ न खटखटाना पड़े |
यौन शौषण से घिरे बृजभूषण सिंह ने इस्तीफा तो नहीं दिया अभी ये भाजपा में शामिल है और केसरगंज सीट से सांसद भी है | ये कई बार सांसद रहे , पूर्व में ये समाजवादी पार्टी से जीत हासिल की | उनके बेटे प्रतिक भूषण सिंह गोंडा से भाजपा के विधायक है | पहलवानी से राजनीति तक पहुँचने के बीच बृजभूषण शरण सिंह कई विवादों से घिर चुके हैं | बचपन से हीं पहलवानी करने के पीछे गहरा रुझान था | पढ़ाई में भी उंचाई हासिल की - अवध यूनिवसिर्टी से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की , छात्र संघ के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजनीति में इनके कदम बढ़ते चले गए जहाँ आज वे मौजूद है |
अब देखना यह है कि - इस असुलझे समस्या का समाधान वे कैसे करेंगे ? त्यागपत्र देकर या फिर .......... ! ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)