Breaking News
शिमला के बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया और प्रशासनिक सेवा अधिकारी ओशिन शर्मा 26 अप्रैल को शादी के पवित्र बंधन में बंधे | लेकिन सात फेरे की रश्म और कसमें भूल गए | अक्सर ये कसमें महिलाओं को याद रहती है और वह निभाने की कोशिश करती है , वह शिक्षित हो या न हो , फर्क नहीं पड़ता ! परन्तु पुरुष इस रश्म को निभाने में क्यूँ चुक कर जाते है और रिश्ते टूटते देर नहीं लगती |
विशाल नेहरिया बीजेपी के विधायक है , यानि एक समाजसेवक | जब उन्होंने अपनी पत्नी पर हीं हाथ उठा दिया , तो , फिर ऐसे समाज सेवक को क्या नाम दिया जाये ? उनकी पत्नी ओशिन शर्मा 2020 बैच की हिमाचल प्रदेश की प्रशासनिक सेवा अधिकारी है |
सूचना के आधार पर - सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है | जिसमे ओशिन शर्मा अपने पति विशाल नेहरिया पर आरोप लगाती दिख रही है | विडियो में धर्मशाला से विधायक ने गुरुवार को अपनी पत्नी को तीन बार थप्पड़ मारते दिखे | पत्नी ओशिन शर्मा को आरोप लगाते भी सुना जा सकता है कि , उन्होंने पहले भी कई बार शारिरिक और मानसिक यातना झेली है |
कल उनकी जुबानी विडियो में स्पष्ट सुना जा सकता है कि अपनी मुरझाई चेहरे और नम आँखों से जो शब्द व्यक्त किया है :- कल उन्होंने अपने परिवार के सामने मुझे बहुत जोड़ से तीन थप्पड़ मारे | मै विस्तर से नीचे गिर गई | गिरने के बाद उन्होंने अपने माँ - बाप को बुलाते हुए यह कहा कि - देखिये मैंने इसको मारा है और अब किस्सा ख़त्म करते है | अपने चहरे पर पड़ी दाग को दिखाते हुए मायुश हुई | विस्तर से गिरने के बाद स्थिति और भी भयावह न हो जाए इसलिए उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद किया और विडियो जारी किया |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करे :-
शुक्र है कि आज सोशल मीडिया का ज़माना है | जो हर घटना दुनियां के पटल पर आ जाता है नहीं तो हर दर्द घर के कमरे में सिमटकर कैद हो जाता |
ओशिन शर्मा गुरुवार को कथित घटना के बाद अपने मायके लौट आयी है | विधायक ने इस सवाल पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है | लेकिन क्या यहीं प्यार है ? कि अपनी पत्नी पर थप्पड़ उठाया जाए ! अधिकांशतः पुरुषों की हड़कतें बाहर तक नहीं आ पाती और घर की चहार दीवारी में कैद होकर रह जाती है , महिलाओं की चीखें और स्वाभिमान ! और सफ़ेद कपड़ों पर जरा भी नहीं दिखता दाग |
आज उन्होंने अपनी पार्टी पर भी एक सवाल खड़ा कर दिया , की क्या पार्टी में ऐसे लोग भी समाजसेवा करने के लिए सदस्यता लेते है ! जिन्हें अपनी पत्नी के स्वाभिमान , गुरुर का कद्र नहीं | जबकि इनकी पत्नी प्रशासनिक सेवा अधिकारी है | ऐसे लोग घरेलु महिलाओं पर कितना अत्याचार करते हैं , बाहर दिखाई नहीं पड़ती | इसीलिए आज महिलायें इतनी पीछे है |
विधायक जी का पत्नी पर हाथ उठाना , यानि थप्पड़ मारना और पत्नी का मायके चले जाना , कहानी को सुनकर मुझे फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म "थप्पड़" की कहानी याद आ गई | जिसमे एक पति अपनी पत्नी बनी अभिनेत्री तापसी पन्नू पर , घर में पार्टी के दौरान एक थप्पड़ जड़ देते हैं | यह थप्पड़ एक पति को इतना महंगा पड़ता है की , वहीं जोरदार थप्पड़ लौटकर उनके पति के चेहरे पर पड़ जाती है उस वक्त , जब पत्नी अपने पति को छोड़कर मायके चली आती है और उसके बाद पति के लाख कोशिश करने के बावजूद पत्नी घर नहीं लौटती और पति खाली हाथ रह जाता है | यह कहानी सिर्फ कहानी नहीं , एक हकीकत भी है | जिसमे हर बार महिला टूट - टूट कर जुड़ती रही है |
आखिर कब तक महिलायें इन पुरुषों के भूल के टूटे हुए धागे को जोड़ती रहेगी | आज टुटा हुआ धागा गांठ पड़ते - पड़ते इतना छोटा पर गया की अब उसमे जुड़ने की जगह नहीं ! तो इस कलयुग के पुरुष भूल जाए , सत्ययुग की बातें |
हर युग में महिलायें आपकी प्रताड़ना कदापि नहीं झेलेगी | कलयुग में आपको बदलना होगा और गाड़ी के दो पहिये की तरह चलना पड़ेगा | एक पहिया गाड़ी से बिछड़ जाए तो आप नहीं चल सकते |
सवाल ये है कि - हाथ तो महिलाओं के पास भी है , लेकिन महिला हाथ जल्द किसी पर उठाती नहीं | क्यूंकि उसमे एक मातृत्व का भाव होता है | मगर भाव को इतना भावविहल कर देंगे तो उस समुन्द्र में पुरुष को हीं डूबना पड़ेगा और महिलायें नदी बनकर एक अलग रुख अपना लेंगी | फिर क्या करेंगे !
अब सवाल खड़ा है और अड़ा है , विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा का | क्या विधायक जी के जीवन में उनकी पुनः वापसी होगी ? और अगर हो भी जाती है , तो क्या एक पत्नी अपने पति को वहीं प्यार , सम्मान और साथ दे पाएगी ? विधायक जी के लिए भी और अन्य पुरुष भाई के लिए यह सन्देश है | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
अन्य न्यूज़ भी पढ़े :-
बारात में लड़के को गुठखा चबाते देख , दुल्हन ने शादी से किया इंकार | बारात बैरंग लौटी |
राष्ट्रपिता महात्मागांधी की परपोती , आशीष लता को , 62 लाख की धोखाधड़ी में हुई 7 साल की सजा |
रिपोर्टर