अलीगढ़ में होनेवाले दामाद के साथ सास 2.5 लाख रुपये और जेवरात के साथ हुई फरार |
- by Admin (News)
- Apr 08, 2025
इनदिनों शादी विवाह की धूम और रिश्ते रिश्तेदारियों के आवागमन में अधिकांशतः लोग लगे हैं | किसी को बेटे के लिए लड़की चाहिए तो किसी लड़की के घरवालो को लड़का | शादी में या शादी के बाद जिन्हें अच्छे रिश्ते और रिश्तीदर मिलते हैं तो समझा जा सकता है कि वे जीत गए बाकि के लिए तो इनदिनों जो हो रहा है परिवार या रिश्तों के बीच इससे पूरा देश परिचित है |
इसी दौर में एक विवाह 16 अप्रैल को संपन्न होना था मगर विवाह से पूर्व हीं होनेवाला दूल्हा लड़की के माँ के संग फरार हो गया | गैरो का दिया दर्द तो सिला जा सकता है मगर जो दर्द अपनो ने दिया उस दर्द के जख्म को कोई भला कैसे सिले ! हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ की |
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा हीं हुआ | होनेवाला पति अपनी दुल्हन की माँ के साथ भाग गया | उन दोनों का अभीतक कुछ भी पता नहीं चल सका है | 16 अप्रैल को इस लड़की की शादी थी | शादी माँ ने हीं तय करवाया था | होनेवाले दामाद ने अपनी सास को एक मोबाइल फ़ोन भी गिफ्ट किया था जिससे दोनों बाते किया करते थे मगर शक की सुई कहीं गिरी नहीं जो कुछ पता चल सकता | इनदोनो के बीच दोस्ती कब आरम्भ हुआ किसी को कुछ पता नहीं |
जब से यह घटना घटी दुल्हन सदमे में जी रही है | गीतकार का यह लाइन - "ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन , जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन" मगर यह गीत तो घर में हीं शायरी का रूप ले लिया जहाँ सास ने अदाएं बिखेरी और लड़की की जगह दामाद का दिल गिरा सास की झोली में | यदि दो बहन के बीच ऐसा होता तो नादानी समझा का सकता था मगर एक माँ अपनी बेटी के साथ ऐसा करेगी समझ से परे है | अगर ऐसा कुछ था तो बेटी की शादी हीं क्यूँ तय करनी थी ?
शादी से 9 दिन पहले ऐसी घटना , समाज में रिश्तो को शर्मसार कर गया | एक संभावना यह भी हो सकता है कि माँ की किडनैपिंग की गई हो और घरवालो ने उनके व्यक्तित्व पर कीचड़ उछाल दिया | जबतक माँ और दामाद मिलेंगे नहीं तबतक कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा !
दुल्हन के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है | लड़की के ससुराल में भी यह चर्चा जोर पकड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है , वहां भी सब हैरान है | यह सोंची समझी योजना थी या यह एक इक्त्फाक कि दोनों एक हीं दिन गायब हुए | शायद इसलिए परिवार को शक हुआ और लोग अटकले लगाना शुरू कर दिए |
लड़का ने घरवालो से कहा कि वह शादी के लिए कपड़ा खरीदने जा रहा है जिसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया | उनके पिता ने कई बार फ़ोन लगाया मगर उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था तब पिता ने लड़की के घर फ़ोन लगाया वहां पता लगा लड़की की माँ भी घर में नहीं है | लड़की के पिता परेशान हुए जिसके बाद घर की तलाशी ली | अलमीरा चेक किया तो देखा बेटी के लिए जो जेवरात और 2.5 लाख जो रुपये रखे थे गायब है |
आसपास के इलाके में इस बात की चर्चा जोरो पर तैर रही है | महिला और होनेवाले दामाद के मोबाइल फोन को ट्रैक करने के बाद हीं उनका लोकेशन पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस की दृष्टि से वे ज्यादा दिन तक छुप नहीं पायेंगे | .......... ( न्यूज़ / फीचर :- रुपेश आदित्या , एम० नूपुर की कलम से )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)