फिल्म राधे के प्रति दर्शकों का निगेटिव सोंच को देखकर , ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा ने अमिताभ बच्चन से सलमान की तुलना की |
- by Admin (News)
- May 20, 2021
13 मई ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म "राधे योर मोस्ट वांटेड भाई" दुनियां भर के सिनेमाघर के साथ हीं OTT प्लेटफ़ॉर्म ZEE5 और DTH की पे पर व्यू सर्विस जी - प्लेक्स पर रिलीज हुई और दूसरे हीं दिन फिल्मों के विषय में ऐसा ज्ञात हुआ की फिल्म ने बहुत अच्छी - खासी कमाई की है एवं दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं |
परन्तु सूचना के आधार पर यह फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई और फिल्म को निगेटिव व्यू मिल रहे हैं | सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के मिम्स देखें जा रहे हैं | ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा के अनुसार - सलमान खान फिल्म मेकिंग के हर पॉइंट पर बैठते हैं | फिल्म में डांस स्टेप , म्यूजिक में अपना दिमाग लगा देते है , इसके साथ हीं डायरेक्शन तक में दखलंदाजी देते है | ऐसे में स्वयं को बहुत बड़ा समझते है |
अमोद मेहरा ने स्पष्ट करते हुए अपनी बातें रखी - सलमान खान को सही मायने में सच्चे दोस्त की कमी है | फिल्म में क्या सही है , क्या गलत है यह उन्हें कोई नहीं बताता | इसलिए कहा जा सकता है कि , हकीकत में उनका कोई सच्चा दोस्त नहीं , जो उनमे कमी निकाल सके | वे अक्सर अपने परिवार , चमचों और दोस्तों से घिरे रहते है |
"राधे" को लेकर दर्शक की प्रतिक्रिया काफी निगेटिव है | OTT प्लेटफ़ॉर्म ZEE5 के अनुसार राधे को पहले हीं दिन 42 लाख लोगों ने देखा | सच कहा जाये तो राधे चर्चा में है , लेकिन निगेटिव पब्लिसिटी में | इससे कहीं ज्यादा "दबंग" 3 या फिल्म "मास्टर" जो एक तमिल फिल्म है और 4 माह पूर्व रिलीज हो चुकी है का रिजल्ट अच्छा है | दूसरी बात की OTT पर रिलीज होते हीं कुछ हीं घंटे बाद यह फिल्म लिक हो गया | ZEE5 को इसका भी नुकसान उठाना पड़ा |
अब मेहरा जी का कहना है कि - सलमान खान को अमिताभ बच्चन की तरह हीं सपोर्टिंग किरदार में आना आरंभ कर देना चाहिए | अमिताभ जी भी जब 50 वर्ष की उम्र पार कर गए थे , तब भी उन्हें नहीं लगता था की वे युवा उम्र पार कर चुके है | दलेर मेहंदी के साथ फिल्म "ऐश करेंगे" में डांस किया था | फिल्म मृत्युदाता या आज का अर्जुन में वे बूढ़े दिख रहे थे | जब बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने उन्हें नापसंद कर दिया और लगातार 3 फ़िल्में फ्लॉप होने के बाद , उन्हें समझ में आ गया और तब कुछ बाद वे यश चोपड़ा के पास गए और फिल्म "मोहब्बतें" की | जिसके बाद दर्शक उन्हें फिर पसंद करना आरंभ कर दिया |
हलाकि फिल्म राधे में कमाई हो रही है , परन्तु उतना नहीं जितना की दबंग सीरिज में हुआ | विदेशो में भी फिल्म "राधे" दबंग सीरिज से पीछे है |
खैर सलमान खान को तो लोग पसंद करते हीं आ रहे है और करते रहेंगे | लेकिन ! अब उनकी उम्र और युवा पीढ़ी की उम्र में काफी अंतर है , इसलिए युवा वर्ग तो हमउम्र कलाकारों को हीं अपना आइडियल बनायेंगे और ज्यादातर फ़िल्में सिनेमाघर में युवा वर्ग हीं देखते है | लेकिन अमोद मेहरा जी का भी कहना बिलकुल सही है कि सलमान जी को गंभीर किरदार में आना चाहिए तो लोग उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करेंगे , महानायक श्री बच्चन की तरह | लेकिन इसके बाद , ये तो सलमान खान पर निर्भर करता है कि वे अपने विषय में क्या सोंचते हैं | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)