दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में कार्यरत 26 वर्षीय डॉ० अनस मुजाहिद की कोरोना संक्रमण से मृत्यु |
- by Admin (News)
- May 11, 2021
कोरोना महामारी के दौड़ में रविवार को 26 वर्षीय डॉक्टर अनस मुजाहिद की मृत्यु हो गई | वह दिल्ली के गुरु तेज बहादुर (GTB) अस्पताल में कार्यरत थे | डॉक्टर मुजाहिद शनिवार को कोरोना से संक्रमित हुए थे और अफ़सोस की रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी | उनके निधन से पुरे अस्पताल का वातावरण गमगीन व शोकाकुल है और सहमा हुआ है |
डॉक्टर अनस , भागीरथी विहार के रहने वाले थे | शनिवार को रात्रि 8 बजे तक वे अपने कार्य में सक्रिय थे , उसके बाद उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया और रविवार को रक्तस्राव होने से उनकी मृत्यु हो गई |
वे जनवरी माह में MBBS करने के बाद अपनी इन्टरनलशिप पुरी की थी और पिछले हीं माह से वह स्त्री रोग वार्ड में जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्य कर रहे थे | डॉक्टर मुजाहिद दिल्ली विश्वविद्धालय कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस से MBBS ग्रेजुएट किये थे | कॉलेज के प्रोफेसरों का कहना है कि - डॉक्टर मुजाहिद बहुत हीं प्यारा , शर्मीला और तेज छात्र था | पढ़ाई के दौरान ज्यादा बोलते नहीं थे , उनके शिक्षक डॉक्टर सतेन्द्र ने कहा कि - मुझे उसकी मुस्कान हमेशा याद आयेगी | डॉक्टर सतेन्द्र ने स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में भी उनके विषय में पूछा तो उनके अच्छे कार्य गति की तारीफ की गई | परन्तु Covid-19 मरीज के इर्दगिर्द घुमते रहने और उपचार के बीच उनका जीवन समाप्त हो गया |
ऐसे तो डॉक्टर सतेन्द्र ने डॉक्टर मुजाहिद की मृत्यु को शहीद होना बताया , क्यूंकि वे पुरी तरह से स्वस्थ थे और मरीज के जान बचाने के क्रम में वे संक्रमित हुए थे और फिर उसके बाद उनकी मृत्यु हुई थी |
डॉक्टर को धरती का भगवान कहा गया है - इसलिए की वे जिंदगी को सुरक्षा प्रदान करते हैं | ऐसे डॉक्टर को जो मरीज की सेवा में अपना सर्वस्व निछावर किया , उन्हें भारत के दिल से श्रधांजलि | जिंदगी नहीं मिलती दूबारा , लेकिन डॉक्टर अनस मुजाहिद जी को भारतवर्ष सदैव याद करता रहेगा और उन्हें अपने दिलों में जिन्दा रखेगा | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)