Rahul Gandhi Birthday 2022 - आज राहुल गाँधी का 52वां जन्मदिन , कार्यकर्ताओं से सेलिब्रेट न करने की अपील की | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jun 19, 2022
आज राहुल गांधी का जन्म दिवस है , वे 52 साल के हुए | 19 जून 1970 को इनका जन्म दिल्ली में हुआ था | कद बढ़ता गया , कार्य की गति बढ़ती रही और आजतक वे कांग्रेस की बागडोर थामे देश के सुनहरे दौर की कामना में अपने उम्र के हर पल को लगा दिया |
आज वे अपने जन्मदिन के जश्न को नहीं मनाने की घोषणा की है | सरकार द्वारा अग्निपथ योजना लागू करने के बाद देश में युवाओं द्वारा जारी प्रोटेस्ट के बाद वह अपने कार्यकर्ता को किसी भी तरह का जश्न मनाने से इंकार करवा दिया है |
इससे पूर्व भी वे अपना 50वां और 51वां जन्मदिन नहीं मनाये | उस वक्त कोरोना का माहाकाल देश पर मंडरा रहा था , साथ हीं मिल्खा सिंह की मौत ने भी उन्हें बहुत दुखी कर दिया था |
17 जून 1970 को सोनिया गाँधी को सफदरगंज स्थित होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था | 19 तारीख को यह अस्पताल राहुल गांधी की आवाज से खिल उठा | जन्म के समय इनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी वहां मौजूद थे | जैसे हीं राहुल गाँधी की रोने की पहली आवाज आई राजीव गाँधी ने अपना कैमरा निकाला और बेटे के इस आवाज को कैमरे में रिकॉर्ड कर कैद कर लिया जो आजतक उनका बचपन उन्हें याद दिलाता है |
राहुल पहली बार अपने घर में प्रवेश करने जा रहे थे तो हजारों की संख्या में चलती हुई भीड़ हॉस्पिटल से घर तक पहुँचने में इनका साथ दिया | ख़ुशी का वह दौर भुलाए नहीं भुला पायेगा |
राहुल नाम इनकी दादी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखा था | राहुल का मतलब होता है "कष्ट को जीतने वाला , हर तरह से सक्षम और कुशल " | वैसे भगवान बुद्ध के भी पुत्र का नाम राहुल रखा गया था | इंदिरा गांधी अपने बेटे राजिव गाँधी का नाम राहुल रखना चाहती थी , मगर ये बात पंडित जवाहरलाल नेहरू जो देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने के कारण मन में हीं कैद होकर रह गया | क्यूंकि उन्होंने अपने नाती का नाम राजीव रख दिया जिसे इंदिरा गांधी ने सरआँखों पर रखा |
गौतम बुद्ध से प्रभावित इंदिरा गांधी के मन में यह नाम मंडराता रहा जिसे वे अपने पोते को दिया | इस नाम को राजिव गांधी और सोनिया गांधी ने खूब सराहा |
इनका आरंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में हुई , इसके बाद वे दून विद्यालय पढ़ने चले गए | 1981 में उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया गया जिसके बाद उनकी पढ़ाई घर पर हीं रहकर हुई |
अपने पति की हुई हत्या के बाद सोनिया गाँधी पार्टी से बहुत दूर जाना चाहती थी , मगर पार्टी ने इन्हें दूर जाने नहीं दिया और ये मजबूरन पार्टी की बागडोर पकड़ने हेतु लाचार हो गई जिसे अभीतक थामे रखा है |
राहुल गांधी एक भारतीय नेता और भारत के संसद के सदस्य है | ये केरल में वायनाड चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है | राहुल गाँधी की बहुत सारी हड़कत राजीव गाँधी से मिलती है | इंदिरा गाँधी जब भी अपने पोते को गोद में लेती थी तो अक्सर कहा करती थी - यह तो राजीव की तरह दिखता है | लोग आज भी राहुल गाँधी में अक्सर राजीव गांधी की छवि देखा करते है |
राजीव गाँधी ने देश का ऐसा प्रतिनिधित्व किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता | हमारे देश में कंप्यूटर का आगमन राजीव गांधी द्वारा उपलब्ध हुआ जो एक इतिहास है | राहुल गांधी की भी ऐसी हीं सोंच है , देश में कुछ अलग करने की जिसे वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने की सोंच रखते हैं |
राहुल गांधी को देश की जनता की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)