First Bulet Train Station in India - भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन सूरत में बनकर तैयार | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Feb 12, 2022
गुजरात की केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शन जरादोश ने गुरुवार 12 फ़रवरी को भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन जो बनकर तैयार है की तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा - सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करती हूँ | अत्याधुनिक मल्टीलेवल स्टेशन का ये बाहरी भाग होगा और स्टेशन का अंदरूनी हिस्सा एक जगमगाती हीरे की तरह होगा | आप सभी के लिए बुलेट ट्रेन स्टेशन की ये पहली झलक है |
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना जिसका आधार शिला 5 वर्ष पूर्व 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखा था | यह परियोजना 1.1 लाख करोड़ रुपये की है | सबसे पहले यह परिचालन सूरत से बिलिमोरा के बीच होगा जिसकी दूरी 50 किलोमीटर होगी | यह 2026 तक आपको सफ़र कराने के लिए अपनी तैयारी में लगी है |
यह नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाई जायेगी जिसका एग्रीमेंट हाल हीं में किया गया है | देश के इतिहास में सूरत का नाम दर्ज हुआ जहाँ 2026 से सूरत और बिलिमोरा के बीच यह बुलेट ट्रेन दौड़ेगी | भारत पहली बार 508 किलोमीटर की हाई स्पीड लम्बी लाइन का निर्माण करने जा रहा है | यह परियोजना अहमदाबाद से मुंबई के बीच किया जाना है | इस बुलेट ट्रेन की रफ़्तार 350 km/h है और परिचालन गति 320km/h होगी जो जापानी शिकानसेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी जिससे पूरी दुनिया वाकिफ है |
इस कोरिडोर में 12 स्टेशन शामिल होंगे - अहमदाबाद , साबरमती , आनंद , बड़ोदरा , भरूच , सूरत , बिलिमोरा , वापी , बोईसर , विरार , ठाणे , मुंबई | अहमदाबाद से मुंबई और मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा संभव होगा | यह ट्रेन हर स्टेशन पर रूकती हुई 2 घंटा 58 मिनट में यात्रा करवाने की तैयारी में लगी है |
भारत में बुलेट ट्रेन के इतिहास में पहला स्टेशन सूरत का नाम दर्ज हुआ | भारत कई मायने में आगे की तरफ कदम बढ़ाता हुआ दिख रहा है | अब कितना आसान होगा अहमदाबाद से मुंबई तक का सफ़र जिसमे समय की बचत होगी सो अलग | कहा भी गया है जो बहुत हीं चर्चित श्लोगन है "टाइम इज मनी" जो इस सफ़र पर लागू होता दिखेगा |हीरे सी चमक और दमक वाला यह दौर बड़ा हीं अद्भुत दिखने वाला है | सुविधा से भरपूर यह स्टेशन / ट्रेन और भी सोने पर सुहागा | एयरपोर्ट जितना खुबसूरत अब दिखने वाला है भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन | लोग अभी से इस दौर में शामिल होने के लिए बेसब्री से इन्तजार कर रहे है |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह सोंच दुनियां को भी सोंचने पर मजबूर करेगी कि भारत किसी से कम नहीं | वैसे भारत को तो अभी बहुत दूर जाना है , जहाँ वह दुनियां में अपना रंग और नूर बिखेरने की तैयारी में लगी है | ........ ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)