"रॉयल एनफील्ड" 3500 CC बुलेट की कीमत मात्र 18 हजार 7 सौ रुपये , रशीद हुआ वायरल | Bhavyashri News
- by Admin (News)
- Jan 03, 2023
गाड़ी या सवारी ........ बात आ जाती है किसी वाहन की वो अपनी हो या किराए की या ........... | दिन व दिन वाहन के बढ़ते दर से लोग विचलित व परेशान है | वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो आये दिन शोरुम में नई डिजाईन की गाड़ियाँ उपलब्ध हो रही हैं |
अब इसे हम क्या कहें ? महंगाई का बढ़ना या फिर जरुरत के हिसाब से सीढ़ी का चढ़ाना खैर ......... इनदिनों एक वाहन की रशीद का विडियो वायरल हो रहा है जिसकी कीमत 18 हजार 7 सौ रुपये लिखी गई है व रशीद में दिखाई भी पड़ रही है |
यह गाड़ी शोरुम से निकला था 1986 में और झारखण्ड की कोठारी में मार्केट में स्थित एक अधिकृत डीलर ने इसे ख़रीदा था | उस वक्त इसकी कीमत 18 हजार 8 सौ रुपये थी डिस्काउंट के बाद 18 हजार 7 सौ रुपये में बेचीं गई |
यह बुलेट 350CC है जिसकी कीमत देखकर आप आश्चर्य में हैं | वहीं हम आपको यह भी बता दे कि - आज की तारीख में इसी बुलेट की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये से आरम्भ होती है |
यह बिल एक सच को साबित करता हुआ बोल रहा है कि देखो हम कितनी कीमती हो गए ? ज़माना कितना आगे निकला गया ? तभी तो कलयुग का नजारा सड़को पर भौतिक सुख - सुविधाओं को पाने के लिए दौड़ता नजर आ रहा है जहाँ हाथों से छुट रही है खुशियाँ और ईमानदारी का वह अनमोल पल जो सुना था - सत्ययुग में लोग काफी खुश थे और फिर से उसी युग के आने का वाट जोह रहे हैं |
अब तो इतने रुपये में ख़ास सुविधा वाली मोबाइल भी नहीं मिल पाता और हम बाइक की बात कर रहे हैं | 19 हजार के लगभग कीमत वाली मोटरसाइकिल का इतना ज्यादा कीमती बन जाना हमें आश्चर्य में डालता है फिर भी "रॉयल एनफील्ड" बुलेट को पसंद करने वालो के लिए आश्चर्य की बात तो जरुर है मगर अज भी बुलेट की कुछ अलग हीं शान है जो कायम है और जिन्दा रहेगी |
हर कुछ में महंगाई की मार मगर फिर भी हमारी दौड़ जारी है | हम थकते नहीं , कीमत बढ़े तो बढ़े हम दौड़ेंगे सड़को पर वाहन से हीं | ......... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Sushant Singh Rajput
- श्रद्धांजलि
- June 14

रिपोर्टर
Admin (News)