45 वर्ष से ऊपर के लोगों का कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रील से लागू
- by Admin (News)
- Mar 25, 2021
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 45 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवाने का अहम फैसला लिया | वहीँ पर्यावरण व पर्यटक मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे के सलाह पर लिया गया है |
उन्होंने कहा है की 17 मार्च को प्रधानमंत्री सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ कोरोना को लेकर अहम् बैठक की थी तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उर्द्धव ठाकरे ने यह सुझाव दिया था | उर्द्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टिकाकरण अभियान चलाने का आग्रह किया है | इस बात पर गौर करते हुए केंद्रीय कैबिनेट की ओर से बीते मंगलवार को इसकी मंजूरी दी गई है | आनेवाले 1 अप्रील से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का वैक्सीन लगाया जायेगा |
मंत्री जावड़ेकर ने कहा है की कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए जरुरी है | इसलिए 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें | अभी तत्काल डेढ़ साल तक मास्क भी पहनना अनिवार्य होगा | फिलहाल अभी 60 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग को इसका टिका लगाया जा रहा है |
अब देखने वाली बात है कि इस रजिस्ट्रेशन अभियान में लोग 1 अप्रील से जमकर हिस्सा लेते हैं या फिर मानसिक रूप से विछुप्त व परेशान होते हुए ऊपर वाले को याद करते हैं | कोरोना का कहर बड़प रहा है दूसरी तरफ पार्टी रैलियों का यात्रा भी निकल रहा है लेकिन! फिर भी हम कहेंगे मुस्कुराते हुए :- "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" एक कहावत है जो सार्वजनिक रूप से सुना व पढ़ा जाता है ... 100 में 99 बईमान फिर भी मेरा भारत महान | यह उक्ति या कहावत कुछ सोंच समझकर हीं लिखी गई होगी | लिखने वाले ने रेशमी चादर ओढ़कर अपने दर्द को पिघलाया , अपने आँखों में उमड़ा हुआ समन्दर बहाया , उस वक्त लेखक की क्या परिस्थिति व पीड़ा रही होगी , कुछ कहा नहीं जा सकता | हम फिर भी मुस्कुराते हैं , आप भी मुस्कुराइए और मन की आँखों से इन्द्रधनुषी रंगों की बौछार एक दूसरे पर लुटाइए , उन्हें भिगाइये होली ने अपने आगमन का दस्तक दे दिया है |....न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क

रिपोर्टर
Admin (News)