कैंसर पीड़ित परिजनों को 100 फ्लैट देने की घोषणा
- by Admin (News)
- Mar 26, 2021
मुंबई के लिए कैंसर पीड़ित के परिजनों को महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से कैंसर उपचार अस्पताल को 100 फ़्लैट सोंपे जाने की घोषणा 25 मार्च को महाराष्ट्र के आवास मंत्री जीतेन्द्र आव्हाड ने की है |
चूकि टाटा मेमोरियल सेंटर में कैंसर से ग्रसित मरीज का उपचार कराने वाले व्यक्ति के परिजनों को सड़को पर न रहना पड़े इसलिए आवास मंत्री महोदय ने 100 फ्लैट उनके रहने के लिए बनवाने की घोषणा की है | यह फ्लैट उन्हें उपचार के लिए रहने हेतु सहयोग के रूप में बनायी जा रही है | ये परिजन तब तक इस आवास में रह पायेंगे जब तक कि उनके परिजन उपचार हेतु चिकित्सालय के अधीन रहेंगे |
यह फ्लैट 300 वर्ग फीट का बनाया जाना है | यह परिजनों के लिए एक रहत भरा निर्णय है जो कैंसर रोगी को लेकर आये लोगों की सुविधा के लिए एक उम्दा पहल है | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)