राक्षसी प्रवृति पत्नी ने पति का प्राइवेट अंग काटकर हुई फरार
- by Admin (News)
- Mar 26, 2021
उत्तरप्रदेश की बेटी ने सात फेरे व सात वचनों के पवित्र रिश्तें को गलत तरीके से भयावह और राक्षसी प्रवृति वाली मनसा रखते हुए किया शर्मशार | जब ! अपने पति के प्राइवेट अंग को जख्मी कर फरार हो गई |
कलयुग की दानव बनी विभा जो उत्तरप्रदेश के कुशीनगर क्षेत्र की रहने वाली है | विभा की शादी मात्र 8 महीने पहले बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले गोविन्द कुमार से हुई थी | गोविन्द अपनी नाराज पत्नी को मनाने बिहार से उत्तरप्रदेश गए थे | पवित्र रिश्ते पर किया गया हमला रिश्ते को आज शर्मशार कर गया व महिलायें सोचने पर आज हुई मजबूर कि एक नवविवाहिता इतनी कुटिल प्रवृति की कैसे हो सकती है | महिला जाति पर कलंक लगाती विभा ने आज एक प्रश्नचिन्ह लगा दिया |
सूचना के आधार पर हम आपको बता रहे है कि 8 माह पूर्व विभा की शादी हुई थी , कुछ हीं दिन के बाद विभा अपने ससुराल से मिले गहने लेकर चंपत हो गई | पति गोविंद सवा महीने बाद उसके मायका जाकर उसे समझा बुझाकर घर वापस ले आये | गोविंद व उनके परिवार ने यह बयान दिया है कि - उसकी पत्नी व परिवार की बहू इसबार दोबारा घर से फरार हो गई तब पति पुनः पहले की तरह हीं पत्नी को लाने उसके मायके उत्तरप्रदेश के कुशीनगर गए थे और इसबार वह अपनी पत्नी के बुलाने पर गए थे | रात को दोनों एक साथ खाना खाकर सोने चले गए , सोने के दौरान रात को विभा ने गहरी नींद में सोये हुए पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड की सहायता से काट डाला और मायके से फरार हो गई |
सूचना मिलने पर अपने बेटे की नाजुक स्थिति को देखने के लिए परिवार वाले कुशीनगर पहुंचे जहाँ बेटा अस्पताल में भर्ती था | फिलहाल अब उनका इलाज गोपालगंज के सदर अस्पताल में हो रहा है | इस घटना से दो बातें सामने आती है :- एक तो महिला को पति की ओछी हरकते पसंद नहीं आती होंगी इस बात को गोविंद को महसूस करना चाहिए था और आक्रोश में विभा ने इस घटना को अंजाम दिया | दूसरा यह की विभा साइको की पेसेंट होगी | यह विभा के परिवार को भली भांति पता होगा और उन्होंने अपनी बेटी की घातक लक्षण को ढककर उसका बिवाह करा दिया जो सरासर गलत है | विक्षिप्त प्रवृति वाली महिला हीं इस तरह किसी को नुकसान पहुंचा सकती है और महिला नाम पर एक धब्बा व कलंक लगाते हुए फरार होकर पवित्र रिश्ता शर्मशार कर सकती है | खैर .....
महिला और पुरुष दोनो की एकता से सृष्टि का निर्माण होता है यह जानना बहुत जरुरी है और यह जानने के लिए पुराने ग्रंथों को पढ़कर देखा व समझा जा सकता है | जिस तरह के समाज में इंसान का पालन पोषण होगा , प्रवृति वैसे हीं बनती है और यह विचार बचपन से हीं उत्पन्न होती है जो घर के सदस्यों को भली भांति पता होता है | आये दिन यह देखने व पढ़ने को मिलता है कहीं पुरुष तो कहीं महिला अपना राक्षसी प्रवृति व चेहरा सम्पूर्ण दुनिया के सामने बेख़ौफ़ प्रस्तुत करते है , जो किसी भी तरीके से सही नहीं है |
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है अब तह तक जाने की बात है | जैसे भी हो उचित करवाई विभा पर दर्ज होगा यह सुनिश्चित है | आज के दौर में हर इन्सान को हालात समझते हुए एक दूसरे के दिमाग को पढ़ना भी बहुत जरुरी है वो घर के सदस्य हों , समाज के सदस्य हों या वो जीवन साथी हो | हर हाल में स्वयं को स्वयं से हीं संभालना होगा नहीं तो ! इस कलयुग का विचारधारा बार बार एक नया प्रश्नचिन्ह खड़ा करेगा | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)