अभिनेत्री व सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से ग्रसित
- by Admin (News)
- Apr 01, 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद किरण खेर जो बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनुपम खेर की पत्नी भी है , अभी वे ब्लड कैंसर से ग्रसित है | उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है |
सूचना के आधार पर चंडीगढ़ के बीजेपी सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने यह जानकारी दी है कि किरण खेर का इलाज चार माह से चल रहा है | वे अस्पताल में भर्ती नहीं है परन्तु उन्हें हर रोज ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जाना पर रहा है और यह जरुरी है | बीते 4 दिसम्बर को मुंबई में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया तब से अभी तक वे उपचार में केन्द्रित है | जांच के दौरान मल्टीपल माइलोमा के आरंभिक लक्षण पाये गए थे | लागातार उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है और वे बहुत जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने कार्य में और अपने क्षेत्र की जनता की बीच मौजूद रहेंगी |
मल्टीपल माइलोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है जो आरंभिक दौड़ में पता लगने पर इलाज कराई जाये तो इससे छुटकारा संभव है | किरण खेर बीजेपी से चंडीगढ़ की सांसद है |उनके सहयोगी अरुण सूद ने बुधवार को एक आवश्यक प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को किरण खेर की बीमारी के बारे में सूचना दी | वे चंडीगढ़ से मुंबई इलाज के लिए आई थी , इसमें काफी अन्तराल हो गया |ऐसे में उनका चंडीगढ़ में नहीं रहना एक सवाल खड़ा कर गया और विपक्ष के लोग भी उनपर सवाल उठा दिए , पश्चात अरुण सूद ने कहा है कि :- बीते दिसम्बर तक किरण खेर चंडीगढ़ में हीं थी बीमारी को लेकर उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी |
अनुपम खेर का अपनी पत्नी की हालत पर प्रतिक्रिया सामने आई है | उन्होंने अपने ट्विटर की मध्यम से लोगों को बताया है की किरण खेर को ब्लड कैंसर है | साथ हीं अनुपम खेर यह भी लिखते हैं कि इसलिए यह शेयर कर रहा हूँ अफवाह न फैले | मै और सिकंदर (अनुपम के बेटे सिकन्दर ) को भरोषा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आयेंगी | हम बहुत खुद्किस्मत हैं कि किरण की देख - रेख बेहतरीन डॉक्टर टीम के हाथ में है |
यह सूचना पाकर उनके फैंस व चंडीगढ़ की जनतागण बहुत हताश व दुखी हुए हैं | ईश्वर उन्हें बहुत जल्द स्वस्थ कर दें , यही कामना है | ......( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)