नर्स ने एक महिला को दो बार कोरोना टीका लगाकर स्वस्थ विभाग को किया शर्मसार
- by Admin (News)
- Apr 04, 2021
उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक महिला को दो दफा वैक्सीन का टीका लगाये जाने पर हलचल , व स्वस्थ्कर्मी पर खड़ा सवाल पैदा हुआ | सूचना के आधार पर कानपुर देहात के स्वास्थ्य केंद्र में अर्चना नाम की एक नर्स ने , वैक्सीन का टीका लगवाने केंद्र पर आई एक महिला के बाईं हाथ में दो बार टीका लगा दिया | कारण कि नर्स का मोबाइल फोन पर संवाद जारी था , उन्हें ध्यान हीं नहीं रहा की महिला वहां से उठी नहीं है और उन्होंने दूसरी महिला समझकर पुनः उसी महिला को कोरोना का हीं दूसरा टीका लगा दिया |
अब महिला की बात करे तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टीका कितनी बार लेना है चूकि नर्स उन्हें उठने को नहीं कहा | अगर गलती देखी जाए तो महिला का जरा भी नजर नहीं आता , गलती सरासर नर्स अर्चना की है जिन्होंने महिला को उठने के लिए कहा नहीं और दूसरी बात की स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का उपचार करते वक्त मोबाइल पर बात करना उचित नहीं था | सॉरी बोलना भी गलत होता परन्तु सॉरी बोल देने से बात वहीं थम जाती परन्तु नर्स अर्चना गलती करके भी अड़ी रही और बहस उफान ले लिया |
सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया | कानपुर देहात के CO राजेश कुमार ने फोन पर जानकारी दी कि DM साहब ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच कराने का आदेश दिया है क्यूंकि एक व्यक्ति को दो बार वैक्सीन नहीं लगाईं जाती इसलिए एक टीम गठित कर इसकी जाँच के निर्देश दिए गयें है | इसकी रिपोर्ट आने के बाद करवाई की जायेगी | वहां के स्वास्थ्य अधिकारी ने दुःख प्रकट किया है |
यहाँ कहना शायद गलत न होगा यह बहुत बड़ी लापरवाही है और इस लापरवाही से महिला को कितना नुकसान उठाना पड़ सकता था कहना मुश्किल है | महिला का नाम कमलेश देवी है | मरौली के अस्पताल में वह गई थी और नर्स अर्चना ने ऐसा कर्तव्य दिखाया और कर दिया चिकित्सा विभाग को शर्मसार क्यूंकि कई जगह ऐसा देखा और सुना गया है कि नर्स या डॉक्टर ने कभी कभी नींद की आधी सुई की जगह ओवर डोज दे दिया नतीजा बुढा व कमजोर शरीर बर्दाश्त नहीं कर सका | वहीं आपरेशन के बाद डॉक्टर द्वारा पेट में कैंची भूल जाने के बात से देश पूर्व परिचित है | ऐसे भी हैं इस देश में स्वास्थ्यकर्मीगण जिनका काम करने के समय दिल कहीं होता है और दिमाग कहीं , और यहीं बात नर्स अर्चना के साथ हुआ दिल और आधा दिमाग मोबाइल पर और आधा दिमाग कार्य पर तो ! ऐसा तो होगा हीं न |
खैर महिला को अभी कुछ ज्यादा खतरा नहीं है सिर्फ बाहं में दर्द व सुजन है | लेकिन अभी एक - दो माह के पश्चात हीं वह महसूस करेगी कि इसका साइड इफेक्ट क्या हुआ है | हालियाँ हीं अभिनेता परेश रावल व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने वैक्सीन का टीका लिया और लगभग सप्ताह भर बाद वे कोरोना मरीज बन गए जब स्वस्थ व्यक्ति वैक्सीन लेकर कोरोना पेसेंट बन सकते है तो फिर ! वहीं एक महिला को दो बार वैक्सीन लगा देना कितना घातक हो सकता है यह गौर करने की बात है , फिलहाल समय बितने पर इस सन्दर्भ में उफान आ सकता है |
अब आये दिन ऐसी लापरवाही देखी जा रही है , ऐसे में उपचार लेनेवाले को हीं स्वयं पर ध्यान देना होगा कि कहीं डॉक्टर या नर्स गलती तो नहीं कर रहे हैं क्यूंकि उनके द्वारा कार्यवाही करने या सॉरी बोल देने से आपकी जिंदगी दूबारा नहीं लौटने वाली इसलिए छोटी छोटी बातें जिनदगी में बहुत मायने रखती है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)