वायरल विडियो को पुलिस अधीक्षक ने किया बेनकाब , सच्चाई देख सभी के उड़े होश
- by Admin (News)
- Apr 13, 2021
सीने में जलन आँखों में चुभन सा क्यूँ है , इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूँ है !
आपको बता दे की बीते दिनों एक विडियो तेजी से वायरल हुआ है | यह वायरल विडियो उत्तरप्रदेश की पुलिस अधिकारी द्वारा हमले की है | जिसमे एक युवक का पुलिस से लड़ाई होता है , नोक झोंक के बाद पुलिस द्वारा उसे धक्का देने के बाद वो व्यक्ति वहीं गिर जाता है | चंद सेकंड के बाद वह अपनी बंदूक निकालकर उस आदमी के सीने में गोली दाग देते हैं | साथ में हीं खड़ी उस व्यक्ति की महिला दोस्त यह देख रोने / चिल्लाने लगती है और उसके बगल में बैठ जाती है | इसके बाद वह पुलिस अधिकारी उस लड़की को भी गोली मारते दिखें |
इस विडियो में तीन पात्र की कहानी दर्शायी गई है और यह सीन बिल्कुल फिल्म जैसा दिख रहा है , पढ़ने में भी कुछ ऐसा हीं है | अब ऐसी घटनाएं देखकर राज्य की जनता हीं नहीं देश की सोंच भी पुलिस के प्रति इस भयावह रूप को देखकर उनकी छवि को खराब करती है और पुलिस वालों से नफरत पैदा करने हेतु उकसाती है |
और ऐसा हीं हुआ भी है लेकिन ! इस विडियो का तहकीकात किया गया और तथ्यों की जानकारी लेने के बाद जो बातें छनकर सामने आई है वो ये है कि :- पहली बात यह विडियो उत्तरप्रदेश का नहीं | नंबर दो कि इसमें पुलिस ने किसी पर गोली नहीं चलाई |
अब ! विस्तार से :- यह विडियो हरियाणा के करनाल में एक कैफे के बाहर शूट की गई है और यह शूट एक वेब सीरिज का हिस्सा है |
यह पोल उत्तरप्रदेश की पुलिस ने ट्विट कर बताया और यूजर्स के दावों को झूठा करार देते हुए पोल खोल दिया | उत्तरप्रदेश में आतंक विरोधी आतंकवाद निरोधी दस्ते के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है और कहा है - यह विडियो भ्रम को जन्म दे रहा है | पुरी तरह तहकीकात करने के बाद पता चला है कि यह विडियो हरियाणा के करनाल का है | जिसकी पुष्टि करनाल स्थित "फ्रेंड्स कैफ़े" के मैनेजर ने भी की है |
अब ! आप इस विडियो पर गौर कीजिये :- लड़की कैसे चिल्ला रही है और पुलिस उसकी आवाज दबाने के लिए उसके सीने में भी गोली चला देती है |
विडियो देखने के लिए इस टाइटल पर क्लिक करें
पहली बात कि ऐसे लोग जो इस विडियो को सोशल मीडिया पर डालते है उन्हें नीचे स्पष्टीकरण देनी चाहिए कि यह विडियो वेब सीरिज का हिस्सा है | दूसरी बात जिस राज्य का विडियो है तो उस राज्य का नाम भी दर्शाना चाहिए | इस विडियो का तहकीकात तो देश के सामने आ गया जो इसे देख व सुन रहे हैं , एक दूसरे से | पर जिन्होंने सिर्फ वायरल विडियो देखी और उन्हें मालूम नहीं कि यह एक वेब सीरिज का हिस्सा है तो ! ऐसे में जनता और पुलिस के बीच दूरियां बनते देर नहीं लगेगी |
फिल्म वाले व सीरिज वाले का बड़ा हाथ होता है ऐसे सीन शूट करवा कर अपने सीरिज या फिल्मों को विवादित बनाने में , तभी तो दर्शक उन्हें देखने जायेंगे या फिर देखने की लालसा उनके अन्दर पैदा होगी |
बहुत से ऐसे विवादित फिल्म है जिसे लगने के बाद दर्शक सिनेमाघर में टूट पड़े हैं खैर ... | पुलिस अधीक्षक राहुल जी का बहुत बहुत आभार जो वे देश के सामने झूठ का पोल खोलकर सच्चाई सामने परोस दिया और पवित्र वर्दी जिसकी पूजा सारा देश करता है उसे दागदार होने से बचा लिया |
यूजर्स से अनुरोध :- कृपया लोगों के बीच गलतफहमी पैदा न करें | आपका थोड़ा सा नाम कमाना आपको और भी ज्यादा बदनामी की ओर ले जाता है और भविष्य में कभी भी आप सच्चाई परोसेंगे तो लोग उसपर भरोषा नहीं करेंगे | ..... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)