दुबई में छुपे ड्रग्स पेडलर साहिल साह को NCB भारत लाने की तैयारी में जुटी , सुशांत सिंह राजपूत की गुत्थी सुलझने में अब ! देर नहीं
- by Admin (News)
- Apr 15, 2021
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस का बड़ा खुलासा | ड्रग्स कनेक्शन की जाँच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | ड्रग्स का मुख्य आरोपी सरगना साहिल साह उर्फ़ फ्लांको का पर्दाफाश हुआ |
दरअसल NCB ने बीती रात मलाड के जिस फ्लैट में छापा मारा , वह किसी और का नहीं बल्कि साहिल साह का है | छापा के दौरान इस ऊँची ईमारत के फ्लैट से भारी मात्रा में अमेरिकी ड्रग्स बरामद किया गया | इसकी इरादें व हरकतों पर गौर किया जाये तो साहिल दुबई में रहकर भारत में ड्रग्स पैडलर का एक बहुत बड़ा गिरोह तैयार कर रखा है | जिससे वो बहुत हीं आसानी से बॉलीवुड के हाई प्रोफाइल व और अन्य क्षेत्र के ऐसे क्रीम लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता रहा है |
NCB ने पूर्व में किये गए गिरफ्तार , एक ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर इस फ्लैट में छापा मारा और हकीकत जो हाथ लगा वह चौंका कर रख दिया | साहिल एक ऐसा मास्टर माइंड है जिसका चेहरा किसी ने आज तक नहीं देखा , न पैडलर ने और ना हीं नारकोटिक्स एजेंसी ने और यही सबसे बड़ा कारण था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में एजेंसी को इस पैडलर गोरोह का थाह पता नहीं लग रहा था |
कहते है चोर कितना भी शातिर हो वह पकड़ा हीं जाता है | अगर वो डाल - डाल चलेगा तो NCB , CBI या अन्य एजेंसी पात - पात चलने से पीछे नहीं हटती | देर हीं सही उस मंजिल पर जरुर पहुँच जाती है जहाँ से किसी चीज का गंध या खुशबू आ रही हो | न पूर्णिमा की रौशनी छुपाई जा सकती है और न आमावस्या का अँधेरा हीं |
NCB ने विगत 6 / 7 माह में इस तह का पता लगाने हेतु एक्टर की मृत्यु के बाद से हीं कितनी जगह छापेमारी की और न जाने कितने लोगों से शक के आधार पर पूछताछ किया था | पूछताछ आज भी जारी है |
अब NCB ने न सिर्फ साहिल साह की पहचान की है बल्कि उसकी दुबई में रहकर इंडिया में ड्रग्स सप्लाई करने का मोडेस ओपेरंडी का पर्दाफाश कर दिया | अचम्भे की बात है कि छापेमारी के दौरान एडोल्फ हिटलर की किताब में छुपाकर की जा रही ड्रग्स तसकरी का भी पर्दाफाश कर दिया | यह सारी बातें सामने आने के बाद NCB ने सांताक्रुज के इलाके में कुरियर कंपनी में छापा मारा और वहां से इस ड्रग्स तसकरी का भंडा फोर दिया | यह मोडेस ओपेरंडी भी साहिल साह की हीं था |
सूचना के आधार पर NCB के ज्वाइनड डायरेक्टर समीर वानखेड़े के अनुसार :- मलाड के जिस फ्लैट में छापा मारकर साहिल साह का पता चला वह उसी ईमारत के एक फ्लैट में रहा करता था जहाँ पूर्व में सुशांत सिंह राजपूत भी रहा करते थे | अब लगता है की दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मर्डर मिस्ट्री मृत्यु की सच्चाई ज्यादा दिन छुपकर नहीं रह पाएगी , बहुत जल्द उभरकर सामने आ जायेगा | इसलिए की आसमान के काले बादलों ने अपनी जगह ले ली और अब सूर्य की रौशनी रुके नहीं रुकेगी | फिलहाल बहुत हीं जल्द साहिल साह को भारत लाने कि प्रक्रिया आरंभ की जायेगी और ऐसे में NCB की मेहनत और दिमागी सोंच से सुशांत सिंह राजपूत की असुलझी गुत्थी देश के सामने छा जायेगी | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भाव्यश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)