लखनऊ के लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से तीन कोरोना मरीज की मौत
- by Admin (News)
- Apr 18, 2021
नवाबों का शहर लखनऊ जो उत्तरप्रदेश की राजधानी है | लखनऊ के लोहिया संस्थान में शनिवार की सुबह 6 बजे ऑक्सीजन न मिलने से तीन कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया |
गोमतीनगर स्थित लोहिया संस्थान में गंभीर मरीजों के लिए 54 बेड में से 10 बेड ICU के हैं | इमरजेंसी से लेकर ICU वार्ड , कोरोना संक्रमितों से फुल था | कई मरोज होल्डिंग एरिया में स्टेचर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे | सुबह 6 बजे हॉस्पिटल ब्लाक में ऑक्सीजन सिलेंडर समाप्त हो जाने से हाहाकार मचने लगा | तीमारदार मरीजों की नाजुक हालत बिगड़ती देखकर हंगामा करने लगे , इसी दौरान भेंटीलेटर पट भर्ती तीन अति गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया |
लोहिया संस्थान के निर्देशक डॉक्टर ए० के० सिंह ने कहा कि :- ऑक्सीजन की खेप समय पर नहीं भेजी गई जिससे ICU में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई | अब ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है और डॉक्टरों की टीम को सावधान किया जा चूका है , साथ हीं ऑक्सीजन आपूर्ति कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है | इस घटना की निष्पक्ष जाँच के आदेश भी दिए गये हैं | भविष्य में ऐसा जोखिम भरा घटना दिखाई न पड़े इसके लिए पहले से सतर्क रहना बहुत जरुरी है | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)