अस्पताल में ऑक्सीजन अभाव को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाईं फटकार
- by Admin (News)
- Apr 22, 2021
कोरोना की चपेट से जूझते मरीज के बीच ऑक्सीजन अभाव से लोग जिंदगी और मृत्यु के बीच जूझ रहे हैं और कितनों की जान चली गई | दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को शीघ्र इंडस्ट्री की ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक लगाते हुए , अस्पतालों में मरीजों के बीच ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को कहा है | कोर्ट ने कहा - इंडस्ट्री ऑक्सीजन का इंतजार कर सकती है लेकिन ! मरीज नहीं कर सकते |
आखिर यह कौन सा उधोग है , जिसकी ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक नहीं लगाया जा सकता | बेंच ने आगे कहा कि - आप प्रस्ताव पारित कीजिये कोई इंडस्ट्री सवाल नहीं करेगी | जब टाटा कंपनी अपने ऑक्सीजन कोटे में बदलाव कर सकती है तो दूसरी कंपनी क्यूँ नहीं कर सकती ? क्या इंसानियत के लिए कोई जगह नहीं बची है ! यह हास्यास्पद है |
जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की बेंच ने कहा है कि - मरीजों के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है | सरकार लापरवाह कैसे हो सकती है | आप गिड़गिड़ाइये , चुराइए , उधार लीजिये , कहीं से भी लाइए वो आपकी समस्या है | लेकिन ! ऑक्सीजन लेकर आइये , हम मरीजों को मरते नहीं देख सकते |
बेंच ने यह सारी पीड़ा , कल नाशिक में घटी दुर्घटना पर गहरी चिंता प्रगट करते हुए यह बात कही | कोर्ट ने नाशिक में ऑक्सीजन से हुई 22 मौतों का जिक्र करते हुए कहा - उधोग ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कई दिनों तक इंतज़ार कर सकती है | लेकिन यहाँ स्थिति नाजुक व संवेदनशील है , ऐसे में जिंदगी और मौत के बीच लोग जुझ रहे हैं | कल हमें बताया गया था कि आप ऑक्सीजन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं , उसका क्या हुआ ? यह आपतकाल का समय है सरकार को सच्चाई से अवगत कराना चाहिए |
कोर्ट ने बुधवार को मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उपरोक्त सभी बातें कही व मरीजों की बेहाल होती जिंदगी के विषय में केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी याद दिलाई | केंद्र सरकार की ओर से अपनी सफाई देते हुए एस० जी० तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि - ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए सरकार काम कर रही है , जल्द हीं ऑक्सीजन अस्पताल में पहुंचा दिया जायेगा |
बेंच ने कहा आप जल्द प्रस्ताव पारित कीजिये और 2 घंटे में ऑक्सीजन की सप्लाई कीजिये | अन्य अस्पतालों में भी मरीजों को इस आभाव का सामना करना पड़ रहा है |आपको जमीनी हकीकत से बेखबर नही होने दिया जायेगा , किसी भी कीमत पर आपको अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी |
जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली के बेंच ने बीते मंगलवार को भी सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर एक याचिका पर सुनवाई की थी और तब भी केंद्र सरकार को फटकार लगाईं और पूछा कि - उद्योगिक संस्थानों में जो ऑक्सीजन सप्लाई किया जा रहा है , उस ऑक्सीजन को पहले मरीजों के लिए उपलब्ध कराना चाहिए | Covid-19 रोगियों को ऑक्सीजन कम देने के लिए मजबूर क्यूँ किया जा रहा है ?
अब हाई कोर्ट की सारी बातों को मानते हुए केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश समेत 8 राज्यों का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है | यह जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने दी है |
अभी तक की जानकारी के अनुसार , दिल्ली में 378 की जगह 480 , पंजाब 126 की जगह 136 , हरियाणा 156 के जगह 162 , आंध्रप्रदेश 360 की जगह 440 , मध्यप्रदेश 445 की जगह 543 और महाराष्ट्र 1646 की जगह 1661 आदि | ...... ( न्यूज़ :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)