अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी हुए कोरोना पोजेटिव
- by Admin (News)
- Apr 23, 2021
कोरोना काल के दौरान हर राज्य में शादी विवाह में 50 व्यक्ति से ज्यादा न जाने का निर्देश जारी किया गया है | वहीं कुछ राज्य में इससे कम व्यक्ति के सम्मलित होने का आंकड़ा दिया गया है | जैसे महाराष्ट्र में 25 लोग से ज्यादा किसी भी शादी में सम्मलित होने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है | वैसे हीं चुनाव प्रचार - प्रसार में भीड़ इकठ्ठा होने की संख्या 500 निर्धारित की गई , इससे ज्यादा भीड़ मान्य नहीं |
अभी कोरोना काल है , इसलिए संयम बरतना निहायत जरुरी है | बावजूद इसके भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके है | इसके साथ हीं वो भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व गायक भी हैं | उनके चाहने वाले उनकी स्थिति जानने के बाद दुखी हुए हैं |
कुछ दिन पहले वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के स्टार कैंपेनरो में शामिल हुए थे | वहीं से आने के बाद वे दिल्ली लौटे हैं | जब उन्हें बुखार आया तो उन्होंने खुद हीं जांच कराई तो जाँच के दौरान Covid-19 के टेस्ट में रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया | फिर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी सभी को दी है | साथ हीं संपर्क में आने वाले को नसीहत देते हुए जाँच कराने की बात कही |
उन्होंने लिखा कि :- पिछले दो - तीन दिनों से हल्का बुखार महसूस हो रहा था इसी बीच जाँच कराने पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात पुष्टि हुई है | उन्होंने आगे लिखा पिछले तीन - चार दिनों से उनके संपर्क में आने वाले लोग भी जाँच करा ले | सांसद मनोज तिवारी की हालत फिलहाल सामान्य है और उन्होंने अपने घर में हीं खुद को आइसोलेट कर लिया है |
इन दिनों पश्चिम बंगाल का लगातार दौरा , चुनावी सभायें व रैलियां में शामिल होना उन्हें भारी पड़ गया | लगातार कोरोना के साथ वे खड़े थे , उन्हें इस दौर का एहसास भी नहीं होगा कि कोरोना उन्हें अपने वश में कर सकता है | लेकिन यह सच है की कोरोना अमीरी - गरीबी , उंच - नीच का भेदभाव नहीं देखता है | 16 अप्रैल को वे पश्चिम बंगाल में एक साथ 4 सभायें की |
दिल्ली की कोरोना से नाजुक व वेहाल हालत के बीच वे 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली पहुँच गए | अब दिल्ली की स्थिति तो पहले से हीं नाजुक थी | वैसे देखा जाए तो वेस्ट बंगाल भी कहाँ कोरोना मुक्त है | सभी राज्य का लगभग थोड़ा ज्यादा - कम का आंकड़ा देखा जा रहा है | दिल्ली आने पर उन्होंने कई आवश्यक बैठक भी की है , लेकिन ! यह कहना शायद अतिश्योक्ति न होगा कि पढ़े - लिखे नेता , अभिनेता , उधोगपति आदि सभी लोग अपने - अपने जरुरत से फिल्ड में जन संपर्क को निकल हीं पड़ते हैं और इन्हें देखने के लिए जनता की भीड़ इकठ्ठी हो जाती है |
अब ! जहाँ चीनी डालेंगे तो चीटियाँ तो भीड़ इकठ्ठी कर हीं लेगी | ये आज से नहीं पिछली 2020 की कोरोना काल की महामारी के समय भी ऐसा हीं हुआ था | कोरोना को नजरअंदाज कर बिहार राज्य में विधानसभा का चुनाव कराया गया था | अंजाम जो हो देखा जायेगा , इसी तर्ज पे भीड़ इकठ्ठी होती रही और कोरोना बढ़ता रहा | दूसरी दफा कोरोना ने ऐसा झपटा मारा है जिसमे एक के बाद एक , के बाद एक लोग संक्रमित होते चले जा रहें हैं | लेकिन फिर भी चुनाव , शादी - ब्याह एवं पार्टियाँ रुक नहीं रही , होती चली जा रही है |
लेकिन अभी सांसद मनोज तिवारी के कोरोना संक्रमित होने से उनके चाहने वालो पर बहुत हीं गहरा असर पड़ रहा है | लेकिन लोगों की दुआ , दवा बनकर उनके साथ खड़ी है , उनके स्वस्थ होने तक |
लगातार छोटी सी लापरवाही बड़ी समस्या उत्पन्न कर देती है | बचिए और बचाइये स्वयं को , अपनों को और देश को | अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है | मास्क लगाना न भूले और सोशल डिस्टेंस का पालन निहायत जरुरी है | जितना हो सके घर में रहे | याद रहें जिंदगी न मिलेगी दूबारा |
"जिंदगी बचाव अभियान" एक कदम सुरक्षा की ओर ! ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)