महिला पुलिस कांस्टेबल को अपनी हीं शादी में नहीं मिली छुट्टी , थाने परिसर में रस्म निभाया गया |
- by Admin (News)
- Apr 24, 2021
जिंदगी में समस्या है तो समाधान भी है , निराशा है तो आशा भी है | इसी विश्वास के साथ हम सभी लोग जीते है और आगे की सोंचते हैं | खुशियाँ तो बस आसपास ही होतो हैं , बस उसे ढूंढ लेने भर की जरुरत है | फिर गर्मी की तपिश भी , सावन जैसा नजर आता है |
सरकारी ड्यूटी और छुट्टी का न मिल पाना वह भी स्वयं की शादी में , यह सुनकर थोड़ा अटपटा सा लगता है | मगर सरकारी नौकरी में ऐसा हीं होता है | पहले अपना देश , अपना कर्तव्य और फिर अपनी खुशियाँ | चूकि अभी सरकारी व्यवस्था में वहां लोगो का होना बहुत हीं आवश्यक है | इसलिए शादी - विवाह व पार्टी सभी दूसरी बातें बनकर रह गई | प्राथमिकता आज की तारीख में पहले कोरोना मरोजों की देखभाल |
इसी बीच कोरोना को लेकर राजस्थान में भी दिल दहला देने वाली बातें आये दिन सामने आती है | वहीं राजस्थान के डुंगरुपुर में महिला पुलिस कांस्टेबल आशा रोत्त को स्वयं की शादी में सरकार से छुट्टी नहीं मिली और उनके पुलिस सहपाठी ने , विवाह से पूर्व , हल्दी का रस्म थाना परिषद् में हीं निभाया और थाने के सहकर्मियों ने इस मौके पर मंगल गीत गाकर इसे यादगार बना दिया |
आशा रोत्त की शादी 30 अप्रैल को है , तब छुट्टी दे दी जाएगी | ज्यादा छुट्टी नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त रस्म , थाना परिसर में निभाना पड़ा और इस आलम में वर्दी के बीच के मन के सौन्दर्य व अपनापन को देखा गया |
पुलिस महकमे में कहीं न कहीं , ऐसी आनंदित बातें होती रहती है | जिससे सहपाठी को छुट्टी न मिलने से दुखी होने पर भी एक अद्दभुत ख़ुशी प्राप्त हो जाती है और लगता है की हमारा सिर्फ एक परिवार नहीं , पुरा परिसर हीं परिवार है |
कृपया ध्यान दें आशा रोत्ते जी :- आपको शादी बहुत , बहुत मुबारक लेकिन ! सोशल डिस्टेंस का पालन रखना निहायत जरुरी है | ...... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )
(..........तस्वीर आजतक के सौजन्य से.........)
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Asha Bhosle
- श्रद्धांजलि
- April 12

रिपोर्टर
Admin (News)