चुनावी जीत सुनकर दुल्हन , शादी का रस्म मंडप में अधुरा छोड़ मतगणना स्थल पहुंची
- by Admin (News)
- May 03, 2021
चुनाव छोटा हो या बड़ा , जीत की ख़ुशी , जश्न और अनुभव व उमंग एक सा होता है |
यूपी के पंचायती चुनाव में कुछ ऐसा हीं हुआ है | वहां पूनम नाम की महिला ने बीडीसी मेम्बर के तौर पर चुनाव में खड़ी हुई थी , लेकिन इसी बीच उनकी शादी भी फाइनल हो चुकी थी | दुल्हन बनी पूनम मंडप में अपने पति के साथ शादी की रस्मे पुरी कर रही थी , तब तक चुनावी नतीजे निकल गयें |
कहते हैं , जन्म और शादी का असर सीधा जीवन पर भी पड़ता है | यह कहा जा सकता है कि - पूनम की शादी पर उनके पति का असर व किस्मत ज्यादा उज्जवल रहा , तभी वे चुनाव जीत गई | जैसे हीं पूनम को यह पता चला की पूनम चुनाव जीत चुकी है तो उन्होंने सारी रित - रिवाज को शादी के मंडप में अधुरा छोड़कर वह मतगणना स्थल पर जा पहुंची | वहां के लोग , लाल जोड़े में पूनम को दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार से युक्त देखा तो , उन्हें पता चला की इन्हें तो दोहरी ख़ुशी मिली है | एक तो उनका विवाह हो रहा है जिसका रस्म अभी मंडप में संचालित है और दूसरा दुल्हन बनी पूनम BDC मेंबर के तौर पर चुनाव जीत गई हैं |
मालूम हो कि वो मंडप से , मतगणना स्थल सिर्फ प्रमाण - पत्र लेने आयी थी | उनके इस अंदाज को देखकर वहां तालियों की गड़गड़ाहट उनके उत्साह में चार चाँद लगाया | सभी ने उन्हें पास आकर ढेर सारी बधाई दी | पूनम ने अपनी विपक्षी शकुंतला देवी को 31 मतों से हराकर विजयी बनी है | यानी पूनम को कुल 601 मत हासिल हुए हैं |
पूनम को अपने जीत का प्रमाण - पत्र मिल चूका है | दुल्हन मास्क लगाती हुई , सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रमाण - पत्र लिया | कोरोना गाइड लाइन का पुरी तरह से ख्याल रखते हुए वे अपने घर की तरफ सफ़र किया , क्यूंकि मंडप में छोड़े गए अधुरा रस्म को उन्हें पुरा जो करना था |
यह घटना रामपुर के मिलक तहसील के गाँव मोहम्मदपुर जदीद का है , जहाँ पर बारात यूपी के बरेली से आई थी | ....... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)