भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति मानसिक रूप से परेशान , कोरोना से अपनी माँ , बहन को खोया |
- by Admin (News)
- May 06, 2021
भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की 45 वर्षीय बहन हुई कोरोना संक्रमित , जिससे बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई | कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जिसमे कोरोना ने अपना पाँव नहीं फैलाया या रुलाया नहीं हो / तड़पाया नहीं हो | कोरोना की आँधियों से त्रस्त भारत की जनता दो पल के शकुं के लिए इंतज़ार कर रही है | मगर ! एक पल के लिए भी कोरोना की सोंच से दिमाग हटता नहीं |
ऑल राउंडर वेदा ने 15 दिन पूर्व हीं अपनी माँ को भी कोरोना से खो चुकी हैं | उनकी माँ चेलुम्बा देवी की निधन की जानकारी उन्होंने 24 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया था | वेदा ने लिखा :- मेरी अम्मा के निधन पर , लोगों के जो सन्देश मिल रहे हैं , उनका मै सम्मान करती हूँ | आप इमेजिन कर सकते है कि अम्मा के साथ , मेरा परिवार सबकुछ गवां चूका है | अब हम अपनी बहन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं , मेरा टेस्ट निगेटिव आया है | जो भी इस स्थिति से गुजर रहें है , उनका दर्द मै समझ सकती हूँ और उनके लिए मै प्रार्थना करती हूँ |
वेदा कृष्णमूर्ति कर्नाटक की रहने वाली हैं और एक भारतीय महिला क्रिकेटर है | उन्होंने 30 जून 2011 को डर्बी में इंग्लैण्ड महिलाओं के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला प्रदर्शन किया | वह एक दायें हाथ के बल्लेबाज है और दायें हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाजी करने वाली वेदा इस वक्त मानसिक रूप से परेशान है , क्यूंकि उन्होंने कोरोना से अपने परिवार के दो सदस्यों को खोया है |
इनके परिवार में 5 सदस्य में :- माता - पिता , एक भाई , दो बड़ी बहन , जिसमे वो दो सदस्य को कोरोना काल के दौरान खो चुकी हैं |
2017 में आयोजित हुई ICC महिला विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में वेदा का मुख्य योगदान है |
ईश्वर , वेदा कृष्णमूर्ति को इस कठिन परिस्थिति से निपटने व झेलने का हिम्मत / हौसला दें | गया हुआ इंसान कभी वापस नहीं आता , लेकिन अभी जो उनके करीब है , उन्हें उनके पास रहने के लिए उनके फैंस जरुर दुआ करेंगे | वेदा को हौसला से काम लेना होगा , क्यूंकि वो भारत की सेलेब्रिटी है | ऐसे में उनका सिर्फ एक परिवार नहीं , पुरा भारत हीं उनका परिवार है और पुरा भारत उनके साथ खड़ा है और रहेगा | ..... ( न्यूज़ / फीचर :- भव्याश्री डेस्क )

रिपोर्टर
Admin (News)